Bharat Express DD Free Dish

देश

अर्थशास्त्री गौतम सेन ने कहा कि हमारे पास यह अविश्वसनीय संयोजन है जो लगभग कभी भी हासिल नहीं किया गया है, निवेश के माध्यम से धन सृजन, पुनर्वितरण के साथ बुनियादी ढांचे का संयोजन.

राजधानी दिल्ली में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा : प्रतिमान और चुनौतियां’ विषय पर एक डिस्कशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा ने की.

नोएडा की विभिन्न हाउसिंग सोसायटी में कुत्तों के काटने के मामले काफी बढ़ गए हैं. ऐसी ही एक सोसायटी में कुत्ते ने एक मासूम बच्ची को लिफ्ट के अंदर काटकर जख्मी कर दिया है. डरी-सहमी बच्ची काफी देर रोती और चिल्लाती रही. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

हज सफर के लिए पाकुड़ जिला से हाजियों का जत्था बुधवार को बालूघाट ट्रेन से कार्योडीह लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, पाकुड़ से कोलकाता के लिए रवाना हुआ.

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले का मामला. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान में समय लगा लेकिन ग्रामीणों की मदद से अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

तेलंगाना के करीमनगर में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BRS वाले कांग्रेस पर कैश फॉर वोट का आरोप लगाते थे, लेकिन जब तक वे सत्ता में रहे कभी जांच कराई क्या? कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो BRS पर कालेश्वरम घोटाले का आरोप लगाती थी, ये आए दिन हंगामा भी करते थे.

मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत के 30 अप्रैल के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है, जिसमें उन्हें ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था.

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं और इधर कांग्रेस के लोगों ने भी मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करने की घोषणा की है.

लालू यादव ने कहा कि मंडल कमीशन हमने लागू करवाया है. मंडल कमीशन में 3500 से अधिक पिछड़ी जातियों को आरक्षण मिलता है.

भगवान हनुमान के मंदिर वाली एक निजी भूमि पर कब्जे के संबंध में दाखिल याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट ने अपीलकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है.