गुजरात तट पर ATS और NCB का बड़ा ऑपरेशन, 602 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
इंडियन कोस्ट गार्ड ने खुफिया जानकारी के आधार पर समुद्र में ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला चलाया था. जिसमें पाकिस्तानी नाव पर सवार 14 चालक दल के साथ 602 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है.
मानसिक अस्वस्थ होने पर महिला की सहमति से बनाया गया शारीरिक संबंध भी बलात्कार: अदालत
कोर्ट ने कहा कि ऐसी महिला की सहमति के बाद भी इसे बलात्कार माना जाएगा. चाहे उस महिला की उम्र कुछ भी हो और भले ही वह कार्य उसी सहमति से किया गया हो.
…तो क्या झूठ बोल रही AAP? चुनाव आयोग ने कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगाने के दावे को किया खारिज, कही ये बात
मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी कमेटी (एमसीएमसी) ने कैंपेन सांग के कॉटेंट में संशोधन कराने की सिफारिश कर उसे वापस लौटाया है.
इस लोकसभा चुनाव के 2 चरणों की वोटिंग से ही PM मोदी शतक बना चुके, मगर 2 शहजादों का अभी खाता भी नहीं खुला: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अगुआ अखिलेश यादव पर हमला बोला. BJP नेता ने कहा कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता.
गांधी कैसे हो गईं प्रियंका?…शादी के बाद पति का सरनेम लगाती हैं लड़कियां, सीएम मोहन यादव का गांधी परिवार पर हमला
सीएम ने पूरे गांधी परिवार को ही नकली करार दे दिया. उन्होंने कहा कि ये सभी नकली गांधीवादी लोग हैं. सिर्फ इन्हें गांधी के नाम पर वोट बटोरना होता है, इसलिए इन्होंने गांधी सरनेम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.
“अभी तक कानून की लड़ाई लड़ रहा था, अब देश सेवा करना चाहता हूं”, BJP से टिकट मिलने पर बोले उज्ज्वल निकम
वरिष्ठ सरकारी वकील निकम 26/11 मुंबई हमले के मामले सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सरकार की ओर से पेश हुए हैं. उज्ज्वल निकम कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
“नवाबों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ नहीं बोलते कांग्रेस के शहजादे…” राजा-महाराजाओं पर राहुल गांधी के दिए विवादित बयान पर पीएम मोदी का पलटवार
पीएम मोदी ने कहा कि "वैक्सीन हो या ईवीएम कांग्रेस ने हमेशा लोगों को गुमराह किया. कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर झूठ बोला. कांग्रेस ने लोकतंत्र को बदनाम किया. कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए."
Lok Sabha Election 2024: मैक्सी पहनकर वोट डालने पहुंचे रिटायर पंचायत लाइब्रेरियन, कान में पहना झुमका…वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
महिलाओं की तरह बनने के लिए उन्होंने पड़ोसी से मैक्सी, एक शॉल, हार, झुमके और धूप का चश्मा उधार लिया था और भारत के संविधान की एक कॉपी भी मतदान केंद्र लेकर पहुंचे थे.
एक्टर साहिल खान को मुंबई साइबर सेल ने किया गिरफ्तार, 1 मई तक बढ़ी पुलिस हिरासत
Actor Sahil Khan Arrest: बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया.
डाटा सेंटर बिजनेस के लिए AdaniConneX का बड़ा कदम, जुटाए 1.44 अरब डॉलर
कंपनी के अनुसार, "डेटा सेंटर सुविधा की एक प्रमुख विशेषता परियोजनाओं की रणनीति के अनुरूप सिंडिकेटेड गारंटी-समर्थित आश्वासन कार्यक्रम है, जो अपनी तरह का अनोखा है.





