Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता तेज कर दी है. इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने लखनऊ में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया.

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने के साथ ही 14,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है.

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2011 से 2023 के बीच देश में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. इस दौरान अत्यधिक गरीबी में रहने वाली आबादी का अनुपात 27.1 फीसदी से घटकर 2.6 फीसदी रह गया है.

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 8 नेक्स्ट जनरेशन कार्वेट (NGC) बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. इन आधुनिक युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सुरक्षा और मारक क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे. भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन किया.

Anant Singh Bail Cancelled: बिहार में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत ने पटना हाईकोर्ट से मार्च में मिली उनकी जमानत रद्द कर दी है. साथ ही उन्हें 1 दिसंबर 2026 तक संबंधित अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर जेल जाने का आदेश दिया है.

गुजरात के बनासकांठा जिले में शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पीएम मोदी ने यहां रोड शो किया, जहां सड़क के दोनों किनारों पर खड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शोपियां पुलिस ने आतंकी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी भिलडी स्थित 'एनिमल ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' (बीबीआरसी) का उद्घाटन करेंगे. अपनी इस यात्रा में पीएम मोदी पशुपालकों और किसानों के साथ विशेष 'खाटला बैठक' भी करेंगे.

West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की सिफारिश की गई है. किताबों से 'पानी' और 'अब्बा' जैसे शब्द हटाकर 'जल' और 'बाबा' शामिल किए जाएंगे.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital