शराब नीति मामलाः बीआरएस MLC के. कविता की मुश्किलें बढ़ी, CBI ने तिहाड़ से किया गिरफ्तार
ईडी ने शराब नीति मामले में कविता को 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था. कविता को 16 मार्च को दिल्ली स्थित कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 23 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेज दिया गया था.
जब आपकी सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान से आलिया-मालिया-जमालिया भारत में घुस जाते थे, बम धमाके करते थे: कांग्रेस पर गृहमंत्री का करारा वार
गृह मंत्री बोले- कांग्रेस वाले कहते हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान को कश्मीर से क्या लेना-देना? धारा 370 हटाकर क्या करना था? मैं कहता हूं कि जो देशहित में होगा, वो हम जरूर करेंगे, धारा 370 हटा दी, हमारे उस फैसले को गलती से हाथ मत लगाना.
मीसा भारती के पीएम मोदी को जेल में डालने वाले बयान के बाद भड़की भाजपा, फडणवीस बोले- पहले अपने परिवार के घोटाले देखें
बिहार में पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला और हमारी सरकार आई तो पीएम मोदी समेत भाजपा के कई नेता जेल में होंगे.
Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में होगा बदलाव, विशेष ट्रेनिंग के साथ पुजारियों की वेशभूषा में तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी
मंदिर में तैनात पुलिस बलों को पहले 3 दिन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके तहत उनको ये बताया जाएगा कि किस तरह से श्रद्धालुओं के साथ उनको कुशल व्यवहार करना है.
Lok Sabha Election-2024: नोटों की गड्डियां बांटते दिखे सपा प्रत्याशी, फोटो वायरल होने के बाद दी अजब-गजब सफाई
उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भीम निषाद खुलेआम नोटों की गड्डियां सुल्तानपुर-इसौली विधायक ताहिर खान को देते नजर आ रहे हैं लेकिन वह मना कर देते हैं, क्योंकि उन्हें कैमरा दिख जाता है.
UP News: पीलीभीत में भिड़ीं दो बाइकें, पीछे से आ रहे डंपर ने कुचला, पति-पत्नी सहित पांच की मौत, मिलने जा रहे थे ईद
दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. इस घटना के बाद गांव वालों ने हंगामा करते हुए हाइवे जाम कर दिया है और डंपर वाले को गिरफ्तार करने की मांग की.
“पहले लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे”, देवभूमि से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला करारा हमला
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी. दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था.
UP Politics: बसपा को बड़ा झटका, मलूक नागर ने दिया इस्तीफा, मायावती को चिट्ठी लिख थामा रालोद का हाथ
इस बार बसपा ने उत्तर प्रदेश की बिजनौर सीट से मलूक नागर का टिकट काटकर चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह को दिया है. इसके बाद से ही मलूक द्वारा बसपा छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे.
Eid-2024: मेरठ में पुलिस और नमाजियों के बीच नोकझोंक, सड़क पर नमाज अदा करने से किया था मना, लगे ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में सड़क पर नमाज अदा करने से पुलिस प्रशासन ने मना किया तो नमाजियों ने विरोध शुरू कर दिया. एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार (11 अप्रैल) को एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 6 स्कूली बच्चों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.





