कराकाट में उपेंद्र कुशवाहा को पवन सिंह से मिल रही चुनौती, राजपूत वोटों के सहारे सेंधमारी की तैयारी में भोजपुरी स्टार, पढ़ें यह विश्लेषण
बिहार की कराकाट सीट पर भी बेहद ही रोचक मुकाबला होने जा रहा है. इस सीट से जेडीयू के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं. वे एनडीए के उम्मीदवार हैं. वहीं इस सीट पर उतरे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है.
तमिलनाडु में लगे पीएम की तस्वीर और क्यूआर कोड वाले पोस्टर, इस पर लिखा- स्कैन करें घोटाला देखें
पोस्टर के स्कैन करने पर एक वीडियो खुलता है. वीडियो में एक व्यक्ति इलेक्टोरल बाॅन्ड्स के जरिए भाजपा के कथित घोटाले, कैग रिपोर्ट की अनियमितताएं, कई प्रोजेक्ट्स में कथित भ्रष्टाचार के बारे में बताता है.
लू से बचाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए PM मोदी ने की बैठक, आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आने वाली गर्मियों के दौरान आमजन के लिए आवश्यक दवाओं, पेय पदार्थों, आइस पैक, ओआरएस और पीने के पानी के संदर्भ में तैयारियों की समीक्षा की गई।
पीएम मोदी ने देश के 7 गेमर्स से की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने इंडस्ट्री में महिलाओं की भूमिका को लेकर की चर्चा
न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार पीएम ने गेमिंग से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की. इसके साथ ही पीएम ने वीआर बेस्ड गेम, मोबाइल गेम के साथ-साथ पीसी गेम भी खेला.
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब, मनाया ईद-नवरात्रि का त्योहार, देशवासियों से की मतदान की अपील
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के देशभर में फैले लाखों कार्यकर्ताओं ने पूरे हर्ष और उल्लास के साथ ईद मनाई. इस दौरान लोगों ने नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई दी और कब्रिस्तान जाकर अपनों की याद में फातिहा भी पढ़ी.
निकाय चुनाव में निर्दलीय कर सकेंगे पार्टियों के चुनाव चिह्नों का इस्तेमाल, जानें दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐसा क्यों कहा
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने यह व्यवस्था उस याचिका को खारिज करते हुए दीए जिसमें राज्य चुनाव आयोग को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची में वे चुनाव चिह्न डालने से रोकने की निर्देश देने की मांग की गई है, जो राजनीतिक दलों के लिए आरक्षित हैं.
एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें
Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ी 11 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.
‘बक्सर में मैं ही रहूंगा…पार्टी ने क्या समझा…’ बेटिकट होने के बाद सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे अश्विनी चौबे?
टिकट कटने के बावजूद अश्विनी चौबे क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. भाजपा ने इस बार बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है.
POK के लोगों को विश्वास है पीएम मोदी ही उनका विकास कर सकते हैं: रक्षा मंत्री Rajnath Singh
रक्षा मंत्री ने कहा कि अब पीओके में रहने वाले लोगों को भी लगता है कि पाकिस्तान हमारा विकास नहीं कर सकता है. उन्हें भी लगता है कि उनका विकास भारत और पीएम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं.
‘भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है’, INDIA Alliance पर PM बोले- देश देख रहा है ये लोग मेरे खिलाफ कैसे एकजुट हो रहे
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करौली में चुनावी सभा को संबोधित किया. PM मोदी बोले- कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक हैं. इन्होंने मंदिर गिराकर जमीनों पर कब्जा किया, रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए.





