Bharat Express DD Free Dish

देश

बीते 19 मार्च को टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी के ड्राइवर जोगिंदर सिंह ने दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में इसके चोरी होने की शिकायत की थी. गाड़ी का नंबर HP03D0021 था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंची.

राहुल गांधी आज लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान से पहले मंडला के धनोरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.

बीआरएस नेता के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने के. कविता की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है.

रामनवमी पर करीब 40 लाख से अधिक भक्तों के अयोध्या पहुंचने की सम्भावना जताई जा रही है. इस दिन 20 घंटे मंदिर का पट खुला रहेगा, जबकि आम दिन 14 घंटे ही रामलला के दर्शन होते हैं.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे पार्टी के लोगों को दोस्त की तरह मानते थे, लेकिन उद्धव ऐसे नहीं थे, वो हमें नौकर समझते थे.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में हैदराबाद सीट से बीजेपी ने माधवी लता को अपना उम्मीदवार बनाया है. माधवी लता AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

Delhi Airport: एयरपोर्ट  को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी के बाद दोनों यात्रियों को पकड़ लिया गया. दोनों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज किया गया है.

चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें तो एक गरीब परिवार जितने पैसे में महीने भर का गुजारा चलाता है उतने ही पैसे का खर्च चुनाव आयोग को एक वोटर पर आता है. यानी सिर्फ 700 रुपये. 2014 में चुनाव कराने में करीब 3870 करोड़ रुपये का खर्च आया था.

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में हुए विस्फोट मामले की जांच करने पहुंची NIA की टीम पर हमला किया गया था. अब बंगाल पुलिस ने हमले के एक दिन बाद NIA पर ही केस दर्ज कर दिया है.

सीएए कानून को रोकने के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने याचिका लगाई है. सीएए के खिलाफ कुल 237 याचिकाएं दायर की गई हैं. इनमें से 20 में कानून पर रोक की मांग की गई है.