नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Maharashtra: सिगरेट पी रही युवती ने 4 बेटियों के पिता को चाकू से गोदा, घूरने का लगाया आरोप
महाराष्ट्र के नागपुर शहर का मामला. पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चारों मौके से फरार हो गए थे, लेकिन तलाशी के बाद जल्द ही तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक की तलाश की जा रही है.
‘हेलिकॉप्टर का नहीं, कांग्रेस का फ्यूल खत्म हो गया है’, राहुल गांधी के शहडोल में रुकने पर शिवराज सिंह ने कसा तंज
हेलिकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का फ्यूल खत्म नहीं हुआ है, बल्कि कांग्रेस का खत्म हो गया है.
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया डेरा कारसेवा प्रमुख तरसेम सिंह हत्याकांड का आरोपी, दूसरे की तलाश तेज
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मार गिराया.
‘वैश्विक अर्थव्यवस्था में अकेले भारत का था 25% योगदान, विदेशी आक्रांताओं के हमलों से डिगा मनोबल’, RSS स्थापित कर डॉ. हेडगेवार ने दिया राष्ट्र-नीति पर जोर
डॉ. हेडगेवार ने कभी पेशेवर डॉक्टर के रूप में कार्य नहीं किया। वे देश की स्वतंत्रता और सेवा हित में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों से जुड़कर अध्ययन करते थे। उनके द्वारा स्थापित किया गया संघ आज विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन के रूप में सामने खड़ा है।
‘जान-बूझकर जेल में डाले जा रहे विपक्ष के नेता’, राहुल गांधी के जीजा वाड्रा बोले- इसे लोकतंत्र नहीं, तानाशाही कहते हैं
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विपक्षी नेताओं को जेलों में डाला जा रहा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय की दोषसिद्धि पर लगाई रोक, लड़ सकेंगे आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव
निचली अदालत ने 26 अक्टूबर, 2020 को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय को मामले में दोषी करार देते हुए तीन साल के कारावास और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.
DELHI: CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने के मामले पर 9 अप्रैल को आएगा हाईकोर्ट का फैसला
आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने ईडी एवं केजरीवाल का पक्ष सुनने के बाद 3 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अब यह फैसला कल दिया जाएगा।
केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग करने वाले ‘आप’ के पूर्व MLA संदीप कुमार को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
दिल्ली हाईकोर्ट की पीठ ने हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े सभी मामलों को एक साथ सुनवाई करने का निर्देश देते हुए अपने पास याचिकाएं स्थानांतरित कर ली थीं. केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की तीसरी याचिका आई तो कोर्ट ने फटकार लगाई.
अवैध तरीके से खून के नमूने जुटाने और फेक मेडिकल रिपोर्ट देने वाले पैथोलॉजी लैब के खिलाफ कार्रवाई के विषय पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
एक जनहित याचिका में सामने आया है कि कुछ लैब के पास खून के नमूने लेने का लाइसेंस तक नहीं है. कई के पास केवल संग्रह केंद्र हैं, लेकिन कोई प्रयोगशाला नहीं है.





