Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक चार दिवसीय मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी कार्यशाला आयोजित की जा रही है.

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है.आरोप है कि दतियांव गांव में मंदिर के पास बैठे दो युवकों ने ठेकेदार पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान ठेकेदार को शरीर पर चार जगह चाकू लगे. आरोपित कथित तौर पर उनके पास मौजूद 35 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे, 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा और मौलाना अरशद मदनी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अमित शाह पार्टी के रणनीतिकार हैं और अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनके दौरे शुरू हो गए हैं.

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार घोषित किया है. यह सीट एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिस पर 12 नवंबर को उपचुनाव होगा.

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के पिछड़ने के बाद मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक और भगवान है. जनता ने जिसे वोट दिया, वह जीत गया और जिसे वोट नहीं दिया, वह हार गया.

MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले शातिर आरोपी को पकड़ा, 34 बैग और 8.26 लाख रुपये का सामान बरामद.

हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मार्केट कमेटी सेक्रेटरी समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. फिजिकल वेरिफिकेशन में रिकॉर्ड से करीब 68,405 क्विंटल बाजरा कम पाया गया है.

असम के छोटे किसानों के लिए एग्रीटेक रोवर्स खेती को आधुनिक बनाने का नया विकल्प बन सकते हैं. AI, कैमरों और सेंसर की मदद से ये कृषि रोबोट फसलों की निगरानी, कीटों के संकेतों की पहचान और जरूरत के मुताबिक छिड़काव में मदद कर सकते हैं.

Medical Drones Northeast: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी एक बड़ी चुनौती को दूर करने में मदद कर रहे हैं. जिन इलाकों में पहाड़ों, नदियों, खराब सड़कों और मौसम की वजह से दवाएं पहुंचाना मुश्किल होता है, वहां अब ड्रोन के जरिए जरूरी मेडिकल सामान भेजा जा रहा है.

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital