Bharat Express DD Free Dish

देश

Raksha Bandhan 2023: मिठाई की दुकानों से लेकर गिफ्ट की दुकानों और ज्वैलर्स की दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है. बहनें अपने भाईयों के लिए सोने-चांदी की जमकर खरीदारी कर रही हैं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह होगा कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाये और चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मिशनरी स्कूल में राखी पहनकर पहुंचे छात्र की राखी को कैंची से कटवा दिया गया. जिसकी जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन और हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया.

रक्षाबंधन का त्योहार आज (31 अगस्त) पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया.

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए बने विपक्षी गठबंधन INDIA की आज (31 अगस्त) से दो दिवसीय बैठक मुंबई में शुरू होगी. बैठक की मेजबानी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) करेगी. बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

I.N.D.I.A. Alliance PM candidates : मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक से पहले गठबंधन की ओर से PM पद के दावेदार के तौर पर तीन नाम सामने आए हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के CM केजरीवाल को विपक्ष का PM पद का उम्मीदवार बनाने की मांग रख दी है.

Amethi news: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के एक गांव में खूनी-विवाद हुआ. जहां दो पक्षों का बीच बचाव करने गए प्रधान के पति को जान से मार दिया गया. इसके बाद से कोहराम मचा हुआ है. गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है.

मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा की है कि अगले साल से कन्या सुमंगला के लाभार्थियों को 25 हजार रुपये सरकार देगी. तो वहीं रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी.

Mehbooba Mufti on Kashmiri Pandits: वहीं महबूबा की बेटी इल्तिजा ने भाजपा पर बच्चों के मन में जहर फैलाने का आरोप लगाया है. इल्तिजा आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से लगातार केंद्र पर हमलावर रही हैं. 

विपक्षी गठबंधन इंडिया की 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में बैठक हो रही है, इसमें मायावती के शामिल होने के चर्चे खूब हो रहे थे, लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बैठक में हिस्सा नहीं ले रही हैं.