Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बीजेपी हेडक्वार्टर में दिवाली मिलन समारोह, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने की शिरकत, पीएम मोदी के संदेश और दूरदर्शिता पर की बात

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों ने लोगों में विश्वास पैदा किया कि देश अब रुकने वाला नहीं है.

upendra rai

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय व पीएम मोदी

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बड़े पत्रकारों से मुलाकात की. दिवाली मिलन समारोह में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय भी मौजूद रहे. वहीं इस समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.

दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने पीएम मोदी द्वारा की गई अपील पर बात करते हुए कहा, “सबसे मार्मिक बात ये रही कि पीएम मोदी ने जिन पत्रकारों की बीमारी से मौत हुई है, उनके लिए एक मॉडल डेवलप करने की बात की. उन्होंने कहा कि सरकार भी एक पार्टनर रहेगी और जो मीडिया हाउस हैं, वह भी पार्टनर रहें. 40 साल के जो पत्रकार हो गए हैं, उनका रेगुलर मेडिकल चेकअप होना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “इस बात से मैं भावुक भी हो गया कि देश की बाकी चीजों के साथ-साथ पीएम मोदी अगर पत्रकारों के जीवन सुरक्षा के बारे में, उनके लाइफ को कैसे सुंदर और अच्छा बनाया जाए… इस बारे में सोचते हैं तो इसके लिए प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद.”

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने डीपफेक, ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ-साथ स्वच्छता पर भी बात की. स्वच्छता अभियान में पत्रकारों द्वारा की गई मदद के लिए उन्होंने सभी की सराहना की. पीएम मोदी ये मानते हैं कि मीडिया के कारण जन-जन में जागरूकता आई है और ये बड़े पैमाने पर जाए, इसलिए उन्होंने मीडिया से अपील की.”

इसके पहले, भाजपा मुख्यालय में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया को इस बारे में लोगों को बड़े पैमाने पर जागरूक करने की जरूरत है. पीएम मोदी ने दिवाली के दीप और डीपफेक के डीप को एक दूसरे से जोड़ते हुए कहा कि मीडिया को इस संकट के बारे में लोगों को शिक्षित करना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को ‘राष्ट्रीय पर्व’ बताया. उन्होंने कहा कि छठ पूजा एक राष्ट्रीय पर्व बन गया है जो खुशी की बात है. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत को विकसित भारत बनाने के अपने संकल्प का भी जिक्र किया और कहा कि ये केवल शब्द नहीं बल्कि जमीनी हकीकत है.

इस दौरान उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को मिल रहे अपार समर्थन का जिक्र भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों ने लोगों में विश्वास पैदा किया कि देश अब रुकने वाला नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital