Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों का सर्वे पूरा करने के लिए केंद्र को मिला वक्त

केंद्र सरकार ने मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट को बताया कि 123 प्रॉपर्टी में अब तक 75 प्रॉपर्टी का सर्वे किया जा चुका है.

Delhi Waqf Board Case

Delhi Waqf Board Case

दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों से जुड़े मामले में शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों के सर्वे को पूरा करने के लिए और समय दे दिया है. इसके बाद इस मामले की सुनवाई अप्रैल 2024 तक के लिए टाल दी गई.

केंद्र सरकार ने मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट को बताया कि 123 प्रॉपर्टी में अब तक 75 प्रॉपर्टी का सर्वे किया जा चुका है. केंद्र ने कहा 123 प्रॉपर्टी में से L&DO ने 40 और DDA ने 35 प्रॉपर्टी का सर्वे किया है और बाकी बची हुई प्रॉपर्टी का सर्वे पूरा करने में दो से तीन महीने का समय चाहिए.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बोलीं प्रियंका- देशभर के लोग महंगाई से बेहाल, कांग्रेस को लगाने पड़े राहत कैंप

याचिकाकर्ता ने कहा कि 2014 में 123 प्रोपर्टी को डी-नोटिफाई कर दिया गया था, दो सदस्यों की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दाखिल किया था, उसके बाद हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार L&DA और DDA प्रॉपर्टी का सर्वे किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital