Bharat Express DD Free Dish

देश

पीएम मोदी ने अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान सेशेल्स कोस्ट गार्ड को 'मेड इन इंडिया' फास्ट पेट्रोल वेसल 'लेस्पवार' सहित कई वाहन सौंपे. पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी का नया अध्याय बताया.

अहमदाबाद नगर निगम (AMC) और भारत टैक्सी के बीच 'लास्ट माइल कनेक्टिविटी' को बेहतर बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुए इस समझौते से यात्रियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर AMTS, BRTS और टैक्सी की सुविधाएं मिलेंगी.

आज का मौसम: IMD ने दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 16 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और 80 किमी/घंटा तक हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के 135वें एपिसोड के जरिए देश-विदेश के भारतीयों को संबोधित करेंगे. इस दौरान शासन, नवाचार और पर्यावरण सहित कई राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

पीएम मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा का दूसरा दिन बेहद एक्शन-पैक रहने वाला है. 28 जून को पीएम मोदी राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ बैठक करेंगे और सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर खास मेहमान शामिल होंगे.

Narco Terror Case: कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को एक भगोड़े आरोपी के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई शुरू की. यह आरोपी पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क द्वारा हेरोइन की तस्करी से जुड़े सीमा पार नार्को-टेरर मामले में शामिल था.

UP News: अखिलेश यादव ने यूपी चुनावों को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला और कहा कि अगर बीजेपी जीती तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे.

Bhagirath Choudhary Subsidy: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड यानी NHB की MIDH योजना के तहत 99.03 लाख रुपये की सब्सिडी मिली है. बड़ी बात यह है कि भागीरथ चौधरी खुद कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं और इसी नाते NHB के पदेन उपाध्यक्ष भी हैं.

उत्तर प्रदेश में पारिवारिक संपत्तियों की रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. आईजी निबंधन नेहा शर्मा के आदेश के मुताबिक, अब आधार कार्ड को केवल पहचान और पते का प्रमाण माना जाएगा, पारिवारिक रिश्तों का नहीं.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक किसान के पास कम से कम दो पशु सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके.