Bharat Express DD Free Dish

देश

Haridwar Assault Case: धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर में तेज बाइक चलाने का विरोध करने पर एक युवक को समझौते के बहाने बुलाकर बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया. गंभीर रूप से घायल युवक ऋषिकेश एम्स में भर्ती है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Ebola outbreak: नागर विमानन मंत्रालय ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सहयोग से ‘एयर सुविधा 2.0’ लॉन्च किया है. यह कॉन्टैक्टलेस हेल्थ सेल्फ-डिक्लेरेशन पोर्टल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य निगरानी को मजबूत बनाने के लिए तैयार किया गया है.

उत्तर प्रदेश बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है. समाजवादी पार्टी की विधायक रहीं पूजा पाल को पिछले साल योगी सरकार की खुलकर तारीफ करने के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

Pankaj Chaudhary ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपी बीजेपी की नई संगठनात्मक टीम का ऐलान कर दिया है. नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर खास जोर देते हुए 8 महामंत्री, 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष और 19 उपाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मेरठ के सरधना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी साकिब का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने प्रेम संबंध, ब्लैकमेलिंग और झूठे मुकदमे के आरोप लगाए हैं.

Samvidhan HatyaDiwas Amit Shah: संविधान हत्या दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1975 के आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य इस दौर की स्मृति को जीवित रखना और भविष्य में संविधान पर ऐसे हमलों को रोकना है.

Ghaziabad Housing Society Scam: गाजियाबाद हाउसिंग सोसाइटी भूमि घोटाले में ED ने दिल्ली और गाजियाबाद के कई ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग और कथित धोखाधड़ी की जांच कर रही है.

पुणे बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2000 से अधिक कॉल्स और इंटरनेट पर ‘हत्या के तरीकों’ की सर्चिंग के बाद कथित साजिश को अंजाम दिया गया.

Narendra Modi ने PRAGATI बैठक में ₹30,000 करोड़ से अधिक की चार बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए देरी पर सख्त नाराजगी जताई. साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामलों पर भी पीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्यों को e-Zero FIR व्यवस्था तेजी से लागू करने का निर्देश दिया.

मिडिल ईस्ट संकट के बीच आर्मेनिया के प्रधानमंत्री Nikol Pashinyan और प्रधानमंत्री Narendra Modi के बीच अहम फोन वार्ता हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा और तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि भारत ने ईरान से नागरिकों की निकासी में आर्मेनिया की मदद के लिए धन्यवाद दिया.