Bharat Express DD Free Dish

देश

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि उज्जैन में 500 करोड़ की सरकारी जमीन मात्र 1 रुपये में सीएम के सांस्कृतिक सलाहकार के ट्रस्ट को दी गई.

PM Modi PRAGATI Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PRAGATI की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर योजनाओं और परियोजनाओं को समय पर पूरा करना है.

Dausa Tramadol Seizure: राजस्थान के दौसा जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) जयपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं. इस नशीली खेप को यूपी रोडवेज बस के जरिए आगरा से महवा लाई जा रही थी.

Chitawa Police Assault Case: परिवादी का आरोप है कि 14 अक्टूबर 2025 को जब वह अपनी शिकायत लेकर चितावा थाने पहुंचा था, तब उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया. घटना के बाद उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी.

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव सहित 17 लोगों को इसके लिए आरोपी माना है. माना जा रहा है कि इन सबके खिलाफ FIR हो सकती है.

TECH SUCCESS: 19 साल के भारतीय युवा आयुष सिंह बिना किसी बड़ी डिग्री के केवल अपनी स्किल्स के दम पर AI बिजनेस से हर महीने 1 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनएचएआई (NHAI) ने नेशनल हाईवे से अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने का मेगा अभियान शुरू किया है. इसके लिए देश भर में 595 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है. हाईवे सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए अवैध ढाबों पर कार्रवाई होगी.

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 26 जून को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

Psycho Killer Murder Case: छत्तीसगढ़ से सामने आया हॉलीवुड थ्रिलर जैसा मामला, जहां एक साइको किलर ने महज 4 महीने में एक ही गांव के 8 लोगों को सुहागे का जहर देकर मार डाला. हत्या से पहले कुत्ते पर जहर का ट्रायल करने वाला यह बेरहम कातिल, लाशों के अंतिम संस्कार में जाकर आंसू भी बहाता था.

Mumbai Local Train Murder: मुंबई में लोकल ट्रेन में एक युवक की सरेआम हत्या कर दी. हत्या करने वाला आरोपी खुलेआम सबके सामने युवक को चाकुओं से गोदता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान 30 साल के रोशन सुवर्णा के तौर पर हुई है.