West Bengal Crime: मेदिनीपुर में BJP कार्यकर्ता की पीटकर हत्या का आरोप, गुटबाजी के विवाद से जुड़ा मामला
Medinipur BJP Worker Death: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर ग्रामीण इलाके में 32 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता सामशेर विश्वास की कथित पिटाई के बाद मौत हो गई. स्थानीय सूत्रों ने घटना को बीजेपी के अंदरूनी गुटीय विवाद से जोड़ा है, जबकि पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच और कार्रवाई की बात कह रही है.
बंगाल जयंती पर अमित शाह का नमन: ‘वर्ण परिचय’ से ‘विधवा विवाह’ तक… ईश्वरचंद्र विद्यासागर के योगदान को किया याद
Vidyasagar Jayanti Tribute: बंगाल पुनर्जागरण के महान स्तंभ ईश्वरचंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन. 'वर्ण परिचय' के रचयिता और विधवा पुनर्विवाह के अग्रदूत का जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है.
उत्तर से दक्षिण तक अलर्ट: 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी, आपके राज्य में 24 घंटे कितने खतरनाक?
Cyclone Arnab Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और चक्रवात 'अर्नब' के असर के साथ-साथ सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण देश के 23 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का दौर जारी है. जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा आज का मौसम?
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट
Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई. उसने शुक्रवार की सुबह आश्रम की चार मंजिला इमारत से नीचे छलांग लगा दी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला और उसके कमरे से खून से सना ग्राइंडर बरामद हुआ है.
‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई
PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में भारतीय एथलेटिक्स दल की शानदार सफलता पर धावक गुलवीर सिंह, शॉट पुटर मनप्रीत कौर और पोल वॉल्टर बारानिका इलांगोवन की जमकर सराहना की है. भारत ने शुक्रवार को ट्रैक एंड फील्ड में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए.
‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले
Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद पिछले चार साल में उन्हें कुछ खास नहीं मिला. साथ ही यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कांग्रेस अब उन्हें वापस लेगी.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित 'भजन क्लबिंग' में भाग लिया.
अपनी हार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहरा रही कांग्रेस- प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सवाल पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर अपनी चुनावी हार का ठीकरा पीएम मोदी पर फोड़ने का आरोप लगाया है.
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष! पटना में RJD का बड़ा प्रदर्शन, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
RJD Protest Patna: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष उदय यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
दबंगई दिखाना पड़ा महंगा! मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से अभद्र व्यवहार, दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार और अश्लील टिप्पणियों का मामला सामने आया है. बुधवार रात हकीकत पार्क के पास हुई घटना में पुलिस ने अभिमन्यु और अभिनव नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है.




