बुरे फंसे ‘तिलचट्टे’, पीएम मोदी के साथ डीपफेक फोटो वायरल करने पर CJP नेताओं को नोटिस
Abhijeet Dipke: एक महिला की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ कर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपत्तिजनक तस्वीर के रूप में पेश करने का मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है. मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े चार नेताओं सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह के नाम सामने आए हैं.
‘एक आतंकी मुल्क मुझसे ये सवाल पूछ रहा है…’ UNGA में विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, Video वायरल
JAISHANKAR SLAMS PAKISTAN AT UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया. जब पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत पर आतंकवाद का अनर्गल आरोप लगाते हुए सवाल पूछने की कोशिश की, तो डॉ. जयशंकर ने जो जवाब दिया, उसकी सराहना हो रही है.
‘नेताओ को ब्रेकफास्ट में खाने वाला…’, ज्ञानेश कुमार के दौर में क्यों हो रही है टी.एन. शेषन की चर्चा? जानिए क्या थी उनकी कहानी
चुनाव आयोग की निष्पक्षता और भूमिका को लेकर जारी बहस के बीच पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन एक बार फिर चर्चा में हैं. 1990 से 1996 तक अपने कार्यकाल में शेषन ने चुनावी नियमों के सख्त पालन, बूथ कैप्चरिंग पर नियंत्रण और प्रशासनिक जवाबदेही पर जोर दिया था.
सिक्किम में बारिश का कहर! पहाड़ से ऐसे उतरा मलबा कि घर और सड़कें बह गईं, 32 मकान अब भी खतरे में
Sikkim Landslide: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद देर रात बड़ा भूस्खलन हुआ. युक्सोम-ताशीडिंग विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया और उसके साथ भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और पानी नीचे की ओर बह निकला. देखते ही देखते यह मलबा रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया.
चुनाव आयोग के वो 2 अफसर जिन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर उठाई उंगली! सुखबीर संधू और विवेक जोशी की पूरी कुंडली
Election Commission Controversy: द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि संधू और जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार चुनाव आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज की. रिपोर्ट के मुताबिक, इन आपत्तियों का संबंध नए मतदाताओं के पंजीकरण, वोटर लिस्ट से नाम हटाने और बहाल करने, अपील और चुनावी डेटाबेस से जुड़े फैसलों से था.
चोरी की रकम से खरीदे मकान, प्लॉट और बुलेट! राम मंदिर गबन मामले में 8 आरोपियों पर शिकंजा, चार्जशीट दाखिल
Ram Mandir Chanda Chori: अनुकल्प मिश्रा पर 56 बार सह-अभियुक्तों की मदद करने, लवकुश मिश्रा पर एक बार रकम हटाने और 52 बार सहयोग करने तथा मनीष कुमार यादव पर 16 बार रकम हटाने और 19 बार सहयोग करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक रमाशंकर मिश्रा भी एक बार चढ़ावे की रकम हटाते हुए फुटेज में दिखाई दिया.
WISE 4.0 में उठी बदलाव की मांग: ‘क से किसान’ की पुरुषवादी सोच बदले और 5-स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में हों ऐसे कार्यक्रम
चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि खेती में महिलाओं के श्रम को पहचान मिले और फाइव स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में ऐसे सम्मेलन हों.
‘महिलाओं के हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार’ WISE 4.0 मंच से मंत्री ढांडा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, रेखा शर्मा भी रहीं मौजूद
WISE 4.0 Chandigarh: चंडीगढ़ में महिला उद्यमिता, ग्रामीण इनोवेशन और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन WISE 4.0 का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. वहीं राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचीं.
हर्ष मल्होत्रा ने दिखाई हरी झंडी, 60 EV के साथ निकला रोड सेफ्टी का कारवां
नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने ‘युथ सेफ्टी एंड स्मार्ट मोबिलिटी एक्सपीडिशन 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. PHDCCI द्वारा आयोजित इस 500 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा का मकसद सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देना था.
चंडीगढ़ में WISE 4.0 का भव्य आयोजन: महिला उद्यमियों को AI और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर मंथन, देखिए पूरा VIDEO
चंडीगढ़ में COWE द्वारा WISE 4.0 का आयोजन हुआ, जहां ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI, आधुनिक तकनीक व वैश्विक बाजार से जोड़कर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया.'भारत एक्सप्रेस' मीडिया पार्टनर रहा.




