Bharat Express DD Free Dish

देश

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 दिवसीय दौरे पर कोल्हापुर पहुंच रहे हैं. वे महालक्ष्मी मंदिर में नए परिक्रमा मार्ग की नींव रखेंगे. इसके साथ ही गन्ना किसानों, चीनी मिलों के संकट और नाबार्ड में फंसे 112 करोड़ रुपये पर बड़ा फैसला हो सकता है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी एक साथ ओडिशा के मयूरभंज जिले का ऐतिहासिक दौरा करने जा रहे हैं. राष्ट्रपति के पैतृक गांव पहाड़पुर में कई कार्यक्रमों के साथ-साथ डंडबोस में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा.

Samrat Choudhary Statement: उच्च शिक्षा के लिए छात्रों का पलायन रोकने के उद्देश्य से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कॉलेजों में रात 8 बजे तक क्लास चलाने का सुझाव दिया है. साथ ही राज्य में 200 नए कॉलेज खोलने की भी घोषणा की है.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक समुद्री सुरक्षा, भारतीय क्रू मेंबर्स के हितों और भारत-अमेरिका अंतरिम मुक्त व्यापार समझौते पर मजबूत पैरवी की है.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पीएम मोदी, स्पीकर ओम बिरला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है और उनके दीर्घायु होने की कामना की है.

Sitamarhi Liquor Loot: सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब से लदे एक ट्रक से ग्रामीणों द्वारा सरेआम शराब और बीयर लूटने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है.

पीएम मोदी शुक्रवार शाम 5 बजे विज्ञान भवन से 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे. पहली बार नौकरी पाने वालों को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी.

Shahdol illegal sand mining: पपौंध थाना क्षेत्र के झरी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर विवाद के बाद एक ट्रैक्टर चालक ने बीच रास्ते में वाहन खड़ा कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं.

पीएम मोदी लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित और श्लोक साझा कर रहे हैं. उन्होंने ज्ञान, विवेक, सत्यनिष्ठा और अभ्यास को जीवन में कठिन चुनौतियों पर विजय पाने का मूल आधार बताया है.

Weather Today: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 जून को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 11 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. अगले 15 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.