Bharat Express DD Free Dish

देश

OP Rajbhar On SP Political Rebellion: देश में जारी सियासी बगावत के बीच यूपी में बड़ा दावा! कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा के बहाने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने कहा कि 'बागी बलिया' से सपा में बड़ी टूट होने वाली है.

BSF Action in Punjab: अमृतसर के अजनाला में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियारों और कारतूसों के साथ एक संदिग्ध को दबोचा है.

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है. एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने 4 वोट कम होने के बावजूद 28 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस और आरजेडी में खुली जंग.

Maharashtra Shiv Sena UBT Rebellion: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की खबर है. उद्धव ठाकरे की आपात बैठक से गायब रहे 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वहीं महाराष्ट्र सरकार ने इन बागी सांसदों को Y+ सुरक्षा प्रदान की है, जो जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं.

Anant Singh Convoy Accident: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह शादी समारोह से पटना लौट रहे थे, तभी उनके काफिले की कई गाड़ियां ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं.

Operation Clean Barmer: बाड़मेर जिले के मलाणा गांव में 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत सरकारी जमीन से मस्जिद का अवैध अतिक्रमण हटाया गया है. नोटिस के तुरंत बाद हुई इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है, जिससे सीमाई इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 दिवसीय दौरे पर कोल्हापुर पहुंच रहे हैं. वे महालक्ष्मी मंदिर में नए परिक्रमा मार्ग की नींव रखेंगे. इसके साथ ही गन्ना किसानों, चीनी मिलों के संकट और नाबार्ड में फंसे 112 करोड़ रुपये पर बड़ा फैसला हो सकता है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी एक साथ ओडिशा के मयूरभंज जिले का ऐतिहासिक दौरा करने जा रहे हैं. राष्ट्रपति के पैतृक गांव पहाड़पुर में कई कार्यक्रमों के साथ-साथ डंडबोस में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा.

Samrat Choudhary Statement: उच्च शिक्षा के लिए छात्रों का पलायन रोकने के उद्देश्य से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कॉलेजों में रात 8 बजे तक क्लास चलाने का सुझाव दिया है. साथ ही राज्य में 200 नए कॉलेज खोलने की भी घोषणा की है.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक समुद्री सुरक्षा, भारतीय क्रू मेंबर्स के हितों और भारत-अमेरिका अंतरिम मुक्त व्यापार समझौते पर मजबूत पैरवी की है.