केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई, बोले- ‘मोदी जी के समृद्ध भारत के विजन को कर रहे साकार’
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के 62वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है. अमित शाह ने देश के निर्यात संवर्धन और उद्योग क्षेत्र को मजबूती देने में पीयूष गोयल के कड़े परिश्रम की तारीफ करते हुए कहा कि वे पीएम मोदी के समृद्ध भारत के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं.
लालू के बर्थडे पर भारी पड़ा ‘लौंडा नाच’, पत्नी राबड़ी दवी के लिए हीरे का तोहफा बना जी का जंजाल
लालू यादव के जन्मदिन पर राबड़ी देवी द्वारा भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया को दिया गया कंगन बिहार में सियासी मुद्दा बन गया है. सिंगर के इसे 'डायमंड कंगन' बताने के बाद जेडीयू ने आरजेडी से इसका असली जीएसटी बिल मांगा है और बिल न मिलने पर आर्थिक अपराध इकाई से जांच कराने की चेतावनी दी है.
अभिषेक के घर सुबह-सुबह पुलिस की दबिश, ममता बनर्जी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं
Abhishek Banerjee latest news: फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के बीच शनिवार सुबह अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पहुंची. जानिए क्या है पूरा मामला.
मौसम का बड़ा पलटफेर: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं, बिहार में आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान 34 डिग्री तक गिर गया है, जबकि बिहार में मानसून की दस्तक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, यूपी और राजस्थान के कई हिस्सों में प्री-मानसून की आंधी-बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम! ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री
Bharat Bhagya Vidhata Film: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग शुक्रवार को जयपुर में आयोजित की गई. इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फिल्म का अवलोकन किया.
नागौर में खनन माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक! IPS जितिन जैन की अगुवाई में आधी रात को छापा, 7.5 करोड़ के 17 वाहन जब्त
Nagaur Illegal Mining Raid: अवैध खनन के खिलाफ नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खींवसर थाना क्षेत्र से करीब 7.50 करोड़ रुपये कीमत के 17 वाहन और मशीनें जब्त की हैं. पुलिस की दबिश पड़ते ही खनन माफिया मौके से फरार हो गए.
मुकदमे पर भारी पड़ा प्यार! जिस दामाद पर किया था दहेज का केस, उसने बचाई ससुर की जान, कोर्ट के बाहर पत्नी ने फाड़े तलाक के कागज
Tis Hazari Court Viral Video: दिल्ली के रहने वाले सौरभ सिंह और उनकी पत्नी शिखा सिंह के बीच कोर्ट में केस चल रहा था. दोनों की शादी के लगभग 5 साल हो चुके हैं. शादी के कुछ ही सालों के बाद रिश्तों में कड़वाहट शुरू हो गई. कोर्ट परिसर के बाहर पति-पत्नी ने एक-दूसरे को गले लगाया.
भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय, 13 जून से फ्रांस यात्रा पर पीएम मोदी, रक्षा और तकनीक पर होंगे बड़े समझौते
PM Modi France Visit: 13 से 19 जून 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा को इसी रणनीतिक साझेदारी के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जा रहा है. यह यात्रा केवल राजनयिक औपचारिकता नहीं, बल्कि भारत और फ्रांस के बीच दीर्घकालिक सहयोग को और गहरा करने का अवसर है.
AI अब बनेगा आपका ब्यूटी एक्सपर्ट! जयपुर में लॉन्च हुआ एडवांस्ड वेलनेस क्लिनिक, होगा त्वचा और बालों का इलाज
AI Aesthetics Clinic Jaipur: जयपुर में एक ऐसा एस्थेटिक्स और वेलनेस क्लिनिक शुरू हुआ है, जहां त्वचा और बालों की समस्याओं को सही करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जाएगी. यह तकनीक मरीजों की त्वचा, बालों और उनकी वेलनेस जरूरतों को पहले से कहीं अधिक सटीक तरीके से समझने में मदद करेगी.
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, हेट स्पीच मामले में CID ने कसा शिकंजा, अगले हफ्ते पूछताछ के लिए किया तलब
Abhishek Banerjee Hate Speech Case: टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं. सीआईडी पश्चिम बंगाल ने उन्हें हेट स्पीच मामले में पूछताछ के लिए अगले हफ्ते पेश होने के लिए कहा है. अभिषेक बनर्जी से हाल ही में कथित जाली हस्ताक्षर मामले में पूछताछ की गई.







