Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर 'सुभाषितम्' अंदाज खूब वायरल हो रहा है. पीएम ने अमरनाथ यात्रा के पावन अवसर पर शिवभक्तों को बधाई देते हुए एक पवित्र श्लोक साझा किया.

Amarnath Yatra 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सनातन संस्कृति की आस्था और धैर्य का प्रतीक है.

पीएम मोदी 4 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं, इस महा-दौरे में पीएम मोदी जयपुर मेट्रो फेज-2 (13,000 करोड़) का शिलान्यास और बाड़मेर की पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. सीएम भजनलाल शर्मा ने की हाई लेवल मीटिंग.

पीएम मोदी ने भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए भारत की 7.7% जीडीपी ग्रोथ और खरखौदा में नए मारुति सुजुकी प्लांट के उद्घाटन का उल्लेख किया.

Aaj Ka Mausam 3 July 2026: देश के 15 राज्यों में मानसून का रौद्र रूप लेने लगा है. दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भारी बारिश व 85 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई में मैनहोल और करंट से मौतों का मामला सामने आया है तो मेघालय में 74% कम बारिश से सूखे के हालात बन गए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भारत-जापान संयुक्त आर्थिक फोरम में सुजुकी, सनटोरी और आईएचआई कॉरपोरेशन जैसी प्रमुख जापानी कंपनियों के प्रमुखों ने पीएम नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों की सराहना की. उन्होंने भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप और ग्रीन एनर्जी का उभरता हुआ हब बताया.

16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और जापानी पीएम साने ताकाइची ने अगले 10 वर्षों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक संयुक्त बयान जारी किया और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा पर प्रतिबद्धता जताई.

पीएम मोदी और जापानी पीएम साने ताकाइची ने दिल्ली में वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त बयान जारी कर पूर्वी व दक्षिण चीन सागर में बढ़ते सैन्यीकरण और एकतरफा कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई. नेताओं ने उत्तर कोरिया, म्यांमार, होर्मुज स्ट्रेट और गाजा संकट पर भी साझा रुख अपनाया.

ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों को रोकने के लिए भारत सरकार ने वॉट्सऐप के बाद अब टेलीग्राम और सिग्नल को नोटिस भेजा है. सरकार ने इन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स से पूछा है कि बिना मोबाइल नंबर के सिर्फ 'यूजरनेम' के जरिए होने वाले फ्रॉड और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उनके पास क्या सुरक्षा उपाय हैं.

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का भारत दौरा दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती देगा. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जापान के साथ यह रिश्ता 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नहीं, बल्कि कई दशक पहले शुरू हो चुका था.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital