मौसम का चौतरफा मार: दिल्ली में 42 डिग्री की तपिश तो यूपी में 80KM की रफ्तार से आएगा अंधड़, जानें अपने शहर का हाल
Aaj ka Mausam: देशभर में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR में 42 डिग्री तापमान के साथ शाम को 50 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है, जबकि यूपी में 80 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाओं और भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
पीएम मोदी और डच पीएम की अहम बैठक: होर्मुज विवाद और ‘इंसिया’ अपहरण पर चर्चा, 14 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर
पीएम मोदी और नीदरलैंड के पीएम के बीच हुई लंबी बातचीत में जहां कई बड़े समझौते हुए, वहीं एक 3 साल की बच्ची 'इंसिया' के अपहरण का मामला भी गूंजा. आखिर क्या है यह अंतरराष्ट्रीय विवाद और क्यों यह पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है?
गुजरात के धोलेरा में लगेगा पहला सेमीकंडक्टर फैब, पीएम मोदी की मौजूदगी में नीदरलैंड के साथ बड़ी डील
भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण को लेकर नीदरलैंड के साथ एक ऐसी मेगा डील हुई है जो आने वाले समय में पूरी सप्लाई चेन को बदल कर रख देगी. आखिर गुजरात के धोलेरा में लगने वाले इस महाप्रोजेक्ट से भारत के युवाओं को कैसे मिलने वाले हैं अपार अवसर?
किशनगंज में जेडीयू विधायक के बयान पर भारी बवाल, शेरशाहबादी मुसलमानों को बांग्लादेशी कहने पर कांग्रेस-AIMIM हमलावर
Kishanganj Controversy: बिहार के किशनगंज जिले में गोपाल कुमार अग्रवाल के एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. ठाकुरगंज से जेडीयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने शेरशाहबादी मुस्लिम समुदाय को बांग्लादेशी बताया. इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है.
सम्राट चौधरी के पीछे नीतीश का हाथ! ललन सिंह के बयान के बाद बिहार में नेतृत्व की जंग पर उठे सवाल
Samrat Choudhary: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के एक बयान ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. लखीसराय में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने खुले मंच से कहा कि नीतीश कुमार ने खुद सम्राट चौधरी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी चुना है.
बिहार की बड़ी छलांग! औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स फ्रेमवर्क में दर्ज की बड़ी उपलब्धि, ‘हाई परफॉर्मर्स’ श्रेणी में पहुंचा
बिहार ने औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा जारी लॉजिस्टिक इजी एक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (एलईएडीएस) 2025 फ्रेमवर्क में 'हाई परफॉर्मर्स' श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है.
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, 135 किमी/घंटे की स्पीड से आ रही कार ट्रेलर में समाई, महिला और दो बच्चियों समेत 5 ने गंवाई जान
Azamgarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ है. जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में जा घुसी. इस हादसे में कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
एनटीए पैनल की सीनियर टीचर ही निकली पेपर लीक की मास्टरमाइंड, बॉटनी-जूलॉजी पेपर्स तक थी सीधी पहुंच, NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार
NTA Expert Arrested: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दिल्ली से मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है. मंधारे NTA के लिए एक्सपर्ट का काम करती थी. उसकी गिरफ्तारी को पेपर लीक मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.
दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में बुजुर्ग चचा की घिनौनी हरकत! लड़कियों के सामने करने लगे टॉयलेट, Video वायरल
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग द्वारा पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दिल्ली पुलिस जांच में मेडिकल इमरजेंसी की बात सामने आई, लेकिन DMRC ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया...
प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से की बात, सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के गहरे संबंधों को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के दौरे पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका पर जोर दिया.







