Faridabad dog attack case
Faridabad dog attack case: फरीदाबाद के सेक्टर 70 स्थित मलबेरी काउंटी सोसाइटी में छठी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के छात्र के ऊपर आधा दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया जिसके चलते उसके पूरे शरीर को कुत्तों ने नोच डाला इतना नहीं कुत्तों ने उसके सिर और गर्दन तक को नोच लिया. घटना के बाद वहां बच्चे को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर बच्चे के शरीर पर लगभग 15 से ज्यादा जगह कुत्तों के काटने के निशान मिले और उसके शरीर पर लगे जख्मो पर लगभग 50 टांके आए हैं. फिलहाल इस मामले में पीड़ित बच्चे के दादा ने पुलिस को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है.
बच्चे के 15 जगह कुत्ते ने काटा
तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह वही बच्चा है जिसके शरीर पर लगभग हर जगह कुत्ते के काटने के निशान बने हुए हैं. वहीं यह बच्चा अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ ग्रेटर फरीदाबाद स्थित मूलबेरी सोसाइटी में रहता है बच्चे के दादा के मुताबिक बच्चा अन्य बच्चों के साथ साइकिल लेकर जा रहा था. जिसकी साइकिल की चैन उतर गई तभी सोसाइटी में ही लगभग आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उसे पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोट डाला. बच्चे के शरीर पर लगभग 15 से ज्यादा जगह कुत्तों के काटने के निशान मिले और उसके शरीर पर लगे जख्मो पर लगभग 50 टांके आए हैं.
यह भी पढ़ें: गलत नस काटी, फिर बोला- ‘ये अल्लाह की मर्जी है’, गाजियाबाद के डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही
बच्चें के परिजन ने थाने में डॉग लवर्स के खिलाफ की शिकायत
पीड़ित बच्चे के दादा ने समिति के लोगों पर आरोप लगाए कि वह आवारा कुत्तों को न केवल खाना देते हैं बल्कि उनका संरक्षण भी करते हैं. इसके चलते कई बार कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं लेकिन शिकायत करने पर समिति के डॉग लवर्स झगड़ा करने पर उतर हो जाते हैं. इस मामले की शिकायत उन्होंने फिलहाल थाने में की है और उचित कार्रवाई की मांग की है. बच्चों के दादा ने बताया कि बच्चें के शरीर पर लगभग 15 जगह कुत्ते के काटने के निशान थे. खून को रोकने के लिए डॉक्टर को उसके शरीर पर 50 टांके लगाने पड़े फिलहाल बच्चों की हालत अभी स्थिर है लेकिन वह चाहते हैं कि पुलिस और जिला प्रशासन ऐसे आवारा कुत्तों पर लगाम लगाए.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

