ASI हत्याकांड का एनकाउंटर में हिसाब, अमृतसर में आरोपी दीपक ढेर
Amritsar Police Encounter: अमृतसर में शनिवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में ASI हरजीत सिंह की हत्या के आरोपी दीपक सिंह की मौत हो गई.
1 अक्टूबर से बदल जाएगा रसोई गैस का नियम! सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर चाहिए तो कराना होगा बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन
LPG Subsidy New Rules: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सरकारी सब्सिडी के साथ निर्धारित कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा करना अनिवार्य होगा. जो उपभोक्ता पहले ही बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया नहीं करनी होगी.
‘साहब को सेट करने’ के नाम पर मांगी 50 हजार की घूस! दिल्ली CBI की रेड में बेनकाब हुआ दलाल
दिल्ली में 50 हजार की रिश्वत लेते विक्रम उर्फ राधे को सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा. घर की तलाशी में 67 लाख रुपये कैश बरामद. उधर बेंगलुरु में 8 लाख रुपये घूस लेते जीएसटी अफसर गिरफ्तार.
अंडमान के पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बनेगा विजन डॉक्यूमेंट
Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक एवं सुरक्षित बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा. इसमें प्राकृतिक उपायों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा.
ग्रीन फैशन से बदलेगी देश की तस्वीर! पीएम मोदी बोले- ‘सस्टेनेबिलिटी अब विकल्प नहीं, भविष्य की जरूरत’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) भारत की परंपरा और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है और अब यही सोच देश के टेक्सटाइल उद्योग के भविष्य को आकार दे रही है.
JDU में ‘ऑल इज नॉट वेल’ ? बाहुबली अनंत सिंह और नीरज कुमार में जूतमपैजार जैसे हालात, डैमेज कंट्रोल में जुटे नेता
Anant Singh Vs Neeraj Kumar: अनंत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन की बात कर रहे हैं. अनंत सिंह ने आरोप लगाया है कि साल 2019 में उनके घर में AK-47 रख कर उन्हें फंसाने की साजिश रची गई थी, जिसमें आरसीपी सिंह के साथ-साथ नीरज कुमार की भी भूमिका थी.
ऑनलाइन प्यार, 20 हजार रुपये और देश से गद्दारी’, कठुआ में ISI के डिजिटल जासूस का पर्दाफाश
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हनीट्रैप में फंसे 24 साल के ट्रक ड्राइवर अमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने 20 हजार रुपये के लिए घर के बाहर सिम-पावर्ड कैमरा लगाकर पाक एजेंसियों को सेना की मूवमेंट का लाइव वीडियो भेजा.
एबीवीपी की DUSU में जीत ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा में युवाओं का भरोसा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव (DUSU Elections 2026) के नतीजे आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस बार के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन सीटों पर शानदार जीत हासिल की है. इस बड़ी कामयाबी के बाद केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक ने एबीवीपी और उसके कार्यकर्ताओं को बधाइयां दी हैं.
क्या सरहद पार गूंजती है कृष्ण भक्ति? जानिए पाकिस्तान में क्यों सुनी जाती है ये खास कव्वाली
संगीत की कोई सरहद नहीं होती, और यह बात तब सच साबित हुई जब पाकिस्तान की धरती पर बैठकर भगवान श्रीकृष्ण की शान में एक बेहद लोकप्रिय कव्वाली रची और गाई गई. 'हे कन्हैया! याद है कुछ भी हमारी...' जैसी खूबसूरत और भावुक कव्वाली को पाकिस्तान के कराची शहर में तैयार किया गया था.
जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर ललन सिंह की सफाई, बोले- मैं गुजरात में था
LALAN SINGH JDU: जनता दल यूनाइटेड के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने सफाई दी है. दिल्ली से पटना पहुंचे ललन सिंह ने कहा कि उस समय वह गुजरात के दौरे पर थे और उन्हें कार्यक्रम की पूर्व जानकारी नहीं थी.





