Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

सिंगरौली के चितरंगी में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां अस्पताल के गेट पर ही महिला का प्रसव हो गया और नवजात की मौत हो गई. मंत्री राधा सिंह के क्षेत्र की इस घटना ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है. प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है. लापरवाही के दोषी पाए गए क्रूज पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी को नौकरी से निकाल दिया गया है, जबकि रिसॉर्ट और बोट क्लब के मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है.

करगिल में 25 करोड़ की लागत से आधुनिक डेयरी प्लांट की शुरुआत, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा. सौर ऊर्जा, डिजिटल पेमेंट और मोबाइल लैब से लद्दाख के डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव तय...

India Nepal Relations: 2 मई भारत और नेपाल के संबंधों के लिए काफी अहम होने वाला है. दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह बिहार-नेपाल सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे, वहीं काठमांडू में कोसी-गंडक परियोजनाओं पर द्विपक्षीय बैठक होगी.

लद्दाख के लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. अमित शाह ने इसे शांति और भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक संदेश बताया...

फलोदी सट्टा बाजार ने बंगाल चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर दिखाते हुए BJP को बहुमत के पार बताया है. ममता बनर्जी की सीट तक पर मुकाबला कड़ा, साइलेंट वोटर्स ने बदल दिया पूरा गणित...

आज 2 मई को दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं, लेकिन रविवार (3 मई) से 5 मई तक झमाझम बारिश का दौर फिर शुरू होगा. मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा.

चुनाव आयोग ने बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है, जहां गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं. डायमंड हार्बर और मगराहाट वेस्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, फाल्टा EVM विवाद पर फैसला बाकी...

India barrierless toll system: भारत में पहली बार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोल सिस्टम शुरू किया है. यह सिस्टम नितिन गडकरी की पहल से लागू हुआ है, जिससे वाहन बिना रुके टोल भुगतान कर सकेंगे.

IPL ticket Scam Jaipur: जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वीआईपी पास की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से आज के मैच के 13 कॉम्प्लिमेंट्री VIP पास (करीब 1.40 लाख रुपये मूल्य), एक कार और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest