सुरों की मलिका आशा भोंसले अस्पताल में भर्ती: कार्डियक अरेस्ट के बाद ब्रीच कैंडी में चल रहा इलाज; पीएम मोदी ने कहा- ‘जल्द ठीक हों आशा जी’
दिग्गज गायिका आशा भोंसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीएम मोदी ने उनकी सेहत पर चिंता जताते हुए जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.
जम्मू-कश्मीर के डोडा और महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके, कोई बड़ा नुकसान नहीं
Earthquake in Doda and Hingoli: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि महाराष्ट्र के हिंगोली और आसपास के जिलों में शनिवार को 4.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. दोनों जगहों पर जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.
सुंदर सिंह भंडारी जयंती: अमित शाह ने बताया ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ का स्तंभ; कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को याद किया.
डोडा में 4.6 की तीव्रता वाले भूकंप से हिली धरती, तड़के सुबह मची अफरातफरी; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. प्रशासन अलर्ट पर है और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. वहीं महाराष्ट्र के हिंगोली में भी शनिवार को 4.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.
पीएम मोदी सिलीगुड़ी में विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित, बीजेपी का आक्रामक चुनावी अभियान जारी
पीएम मोदी (PM Modi) रविवार को सिलीगुड़ी में मेगा विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे. यह जनसभा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के बड़े जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसमें 500 से अधिक रैलियों और सभाओं का आयोजन शामिल है.
गर्मी का ‘यू-टर्न’: 12 अप्रैल से पसीने छुड़ाने को तैयार है मौसम; यूपी-बिहार में लू का अलर्ट, तो पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर
12 अप्रैल से उत्तर भारत में गर्मी का प्रचंड रूप दिखने लगा है. दिल्ली-NCR में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने वाला है, वहीं राजस्थान और यूपी में लू का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर, पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी है.
भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने टेक्सास कॉन्फ्रेंस में ‘विकसित भारत 2047’ पर दिया जोर
Vision 2047: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने टेक्सास यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑस्टिन इंडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत का लक्ष्य 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है.
सिलेंडर का दौर खत्म? गैस सप्लाई को लेकर मोदी सरकार का नया मेगा प्लान तैयार
सरकार ने फर्टिलाइजर संयंत्रों के लिए गैस आवंटन में 5% की वृद्धि की है, जिससे यह छह महीने के औसत उपभोग के लगभग 95% तक पहुंच गया है.
कैसे बने असामान्य? CMD उपेंद्र राय ने बताया ‘सफलता का सूत्र’, बोले- रोज एक नया शब्द सीखें
सीएमडी उपेंद्र राय ने प्रयागराज के मेजा में 'गुणात्मक परिवर्तन' का मंत्र दिया और कबीर-बुद्ध के मूल्यों को धन से ऊपर बताया. उन्होंने बताया कि कैसे असामान्य बना जा सकता है.
‘शरीर जवान है पर चेतना बूढ़ी हो चुकी है’, प्रयागराज में युवाओं की मानसिक स्थिति पर क्या बोले CMD उपेंद्र राय?
भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय ने मेजा के काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मानव सभ्यता के इतिहास और आधुनिक भारतीय समाज की मानसिक जड़ता पर प्रहार किया.







