Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नाव दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश बच्चे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में प्रस्तावित कनाडा दौरे से भारत-कनाडा संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. कनाडा में भारत के उच्चायुक्त दिनेश के. पटनायक के मुताबिक, दोनों देश व्यापार, निवेश, सुरक्षा और रक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं.

भारत में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बीच AI प्लेटफॉर्म TwinCafe ने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और लेखक अमित दुबे को मेंटर और साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर नियुक्त किया है.

बिहार के वैशाली जिले में हुए दर्दनाक नाव हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है. राष्ट्रपति ने इस पर शोक व्यक्त किया है, जबकि जिला प्रशासन ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को नोटिस भेजा है.

Pope Leo Health Update: पोप लियो की सफल सर्जरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. जानिए रोम के जेमिली अस्पताल में हुए ऑपरेशन से जुड़ी अहम बातें.

Nandurbar Drought Crisis: महाराष्ट्र का नंदुरबार इलाका भयंकर सूखे से गुजर रहा है. फसलों को बचाने के लिए विनोद जाधव पाटिल ने एक-दो नहीं, बल्कि चार बोरवेल खोदे. हर बोरवेल करीब 600 फीट गहरा होने के बावजूद, उन्हें पानी की एक बूंद भी नहीं मिली. पानी मिलने की उम्मीद में उन्होंने बोरवेल खोदने और पानी ढूंढने में करीब तीन लाख रुपये खर्च कर दिए.

Nagpur Hookah Parlour Raid: नागपुर में पुलिस ने 9 लाउंज हुक्का पार्लर पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में पार्लर के मालिक, मैनेजर, एक कर्मचारी और 10 ग्राहकों समेत कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर और हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. पार्टी के दो बड़े नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को शारदीय नवरात्र के चौथे दिन लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मां कूष्माण्डा की पूजा-अर्चना की और सभी के लिए नई उम्मीद, खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि नवरात्रि में आज देवी माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है.

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे तापमान गिरने के साथ ही ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital