बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, हवा में खराब हुआ हेलीकॉप्टर; लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में उड़ान के कुछ मिनट बाद धुआं भरने से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. मौर्य और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, बाद में वे दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हुए..
उत्तम नगर हत्याकांड: रमजान के महीने में होली का रंग हुआ खूनी लाल, जानें क्या है पूरा बवाल?
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन गुब्बारा गिरने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई. पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है, जबकि इलाके में तनाव बना हुआ है...
संसद में होगा ‘आर-पार’: क्या स्पीकर पद से हटेंगे ओम बिरला? जानें BJP-कांग्रेस की तैयारी
Parliament Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार, 9 मार्च से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इसके पहले ही दिन सदन में 'महा-संग्राम' के आसार बन गए हैं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के विपक्षी प्रस्ताव ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों खेमों में हलचल तेज कर दी है. आइये जानें सियासी दलों की क्या तैयारी है?
खाटूश्यामजी में फिर कांपी धरती: 4 महीने में दूसरी बार हिली बाबा की नगरी, क्या भूकंप का नया अड्डा बन रहा है सीकर?
सीकर जिले में आज सुबह धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए. खाटूश्यामजी, रानोली और आसपास के क्षेत्रों में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर गहराई में था. हालांकि, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बड़ा कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज हरिद्वार हरिद्वार दौरे पर रहेंगे. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर वैरागी द्वीप में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
भोजपुरी गाने पर जमकर थिरके संभल एसपी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Sambhal SP dance: संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई होली के मौके पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आए.
MCD सिविक सेंटर में ‘स्वदेशी हाट’ की धूम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखा नारी शक्ति का हुनर और स्वावलंबन का रंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के सिविक सेंटर में 'स्वदेशी हाट' का आयोजन किया गया. एमसीडी की इस पहल से महिला उद्यमियों को अपने हस्तशिल्प और उत्पादों को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच मिला है.
हैदराबाद में महिला डॉक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, घटना के बाद हुई रफू चक्कर
Hit and run: हैदराबाद के गांधी नगर इलाके में महिला डॉक्टर की कार से स्कूटी सवार को टक्कर लगी. हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और डॉक्टर मौके से फरार हो गईं.
नोएडा पुलिस ने पकड़ा हाई-टेक सट्टेबाजी गैंग, टी20 वर्ल्ड कप पर करोड़ों का दांव
UP News: नोएडा पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल पर करोड़ों का सट्टा लगाया गया था.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी, अगले हफ्ते पारा 36 डिग्री पार करने की संभावना, देशभर में कई जगहों पर लू का अलर्ट
Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ. अगले कुछ दिनों में पारा 35 डिग्री से ऊपर जा सकता है.







