Bharat Express DD Free Dish

देश

ब्रिक्स देशों ने आयुर्वेद और ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर मानकीकृत करने के लिए रोडमैप तैयार किया है. इसका मकसद सुरक्षा और गुणवत्ता तय करना है.

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक 10 साल के बच्चे के लिए उसकी 17 वर्षीय बड़ी बहन किसी फरिश्ते से कम साबित नहीं हुई. बहन ने अपने स्टेम सेल दान कर छोटे भाई की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ नया चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC) में पहला सफल एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) भी पूरा हुआ है.

BRICS Gala Dinner: BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित गाला डिनर में विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री इसमें शामिल नहीं हुए. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में हुए भर्ती घोटालों का हवाला देते हुए राहुल की चुप्पी पर सवाल उठाए.

भारत के उपराष्ट्रपति और इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को नई दिल्ली के सप्रू हाउस में आईसीडब्ल्यू के 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थान' के तौर पर 25वीं वर्षगांठ के समारोह को संबोधित किया.

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग का अभियान तेज हो गया है.

Babulal Marandi targets Hemant Soren: झारखंड की गोल्ड मेडलिस्ट सुनीता उरांव के झाड़ू-पोछा करने का एक वीडियो वारल होने का मामला तूल पड़ रहा है. नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है.

Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो फेज-4 में साउथ दिल्ली को नया कॉरिडोर मिलने जा रहा है. लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक 8.38 किमी लंबे इस रूट पर पहली बार 3 कोच वाली छोटी ट्रेनें चलेंगी.

पोकरण में Dronathon-2026 के दौरान भारतीय वायुसेना ने AI, ऑटोनॉमस ड्रोन, स्वार्म सिस्टम और काउंटर-ड्रोन तकनीक की ताकत दिखाई.

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट मामले में पीड़िता सिया और उनके भाई ने अब घटना के बारे में बताया है. लड़की के भाई ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और उत्पीड़न की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है.