Bharat Express DD Free Dish

देश

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) के एस द्विवेदी अचानक लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं. गृह विभाग द्वारा चालू वर्ष में ही 20 अप्रैल 2026 को उनकी सेवा का विस्तार करते हुए 68 वर्ष की आयु या अगले आदेश तक पद पर बने रहने की अधिसूचना जारी की गई थी.

COMMUNAL HARMONY IN TAMIL NADU: तमिलनाडु के नागापट्टिनम स्थित 500 साल पुरानी ऐतिहासिक नागौर दरगाह परिसर में एक हिंदू जोड़े का विवाह हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ. इस दौरान दरगाह प्रबंधन और स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आगे बढ़कर नवदंपति पर अक्षत और पुष्प वर्षा कर उन्हें वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया.

भारत डिजिटल साम्राज्यवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा हो रहा है. यूपीआई, डेटा प्रोटेक्शन कानून और सेमीकंडक्टर मिशन के जरिए देश अपनी तकनीक को किसी विदेशी शक्ति का हथियार बनने से रोक रहा है.

Mahoba Wife Murder Case: महोबा में पैरोल पर घर आए एक उम्रकैदी पर अपनी पत्नी की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिलाने के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया.

Bada Ganpati Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में भगवान गणेश का एक ऐसा मंदिर है, जहां स्थापित विशाल प्रतिमा अपनी भव्यता के साथ-साथ निर्माण की अनोखी शैली के लिए भी जानी जाती है. मल्हारगंज स्थित बड़ा गणपति मंदिर में भगवान गणेश की करीब 25 फीट ऊंची और लगभग 15 फीट चौड़ी प्रतिमा स्थापित है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवत्सरी के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भगवान महावीर के करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए 'मिच्छामी दुक्कड़म' कहा.

बिहार में बाढ़ से बने हालात के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितंबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी दोनों स्तर पर जायजा लेंगे.

ब्रिक्स देशों के नए कस्टम्स समझौते से सीमा पर होने वाली देरी खत्म होगी. एईओ प्रोग्राम और डिजिटल चेकिंग से एक्सपोर्टर्स का समय और लॉजिस्टिक्स खर्च दोनों बचेगा.

टीवी ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ के मीडिया संस्थान पश्चिमी मीडिया के एकतरफा वर्चस्व को चुनौती दे रहे हैं. इनका मकसद वैश्विक मुद्दों पर निष्पक्ष और बहुआयामी नजरिया पेश करना है.

भारत, रूस और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच सीधी उड़ानों और यूपीआई पेमेंट्स ने यात्रा को आसान बना दिया है. अब यूरोपीय देशों के रास्ते के बिना एशिया में सफर करना बेहद सुगम हो गया है.