Bharat Express DD Free Dish

देश

TRAI के सर्किलवार आंकड़ों के मुताबिक बिहार में रोजाना करीब 49.1 पेटाबाइट डेटा की खपत हो रही है.कम टेली-डेंसिटी के बावजूद डेटा खपत में बिहार महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों से आगे है.

Pattinapakkam Fishermen Protest: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय द्वारा पट्टिनापक्कम में ₹1,200 करोड़ के सचिवालय निर्माण के आदेश के बाद मछुआरा समुदाय में रोष है. आजीविका और बच्चों की पढ़ाई पर संकट को देखते हुए 21 सितंबर तक अल्टीमेटम जारी किया गया है.

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल ने करीब 130 संभावित AICC सचिवों का आकलन किया है.

Vijay UK Visit controversy: यूके दौरे पर गए विजय का 'द शार्ड' के बाहर आयोजित कार्यक्रम पुलिस अनुमति न मिलने के कारण सुरक्षा वजहों से रद्द कर दिया गया. तृषा संग सिल्वरस्टोन सर्किट का वीडियो सामने आने और राजनीतिक विवाद बढ़ने के बाद अब उनके भारत लौटने की चर्चाएं तेज हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके विकास कार्यों और गरीबों के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की.

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810 वर्गमीटर जमीन के विवाद को लेकर उनसे मुलाकात की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और विद्वता को सफलता का आधार बताया.

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर पर, भाजपा 'सेवा यात्रा' का शुभारंभ करेगी, जो प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी. यह यात्रा सेवा के आदर्श वाक्य के साथ जनसमुदाय से जुड़ेगी.

JDU Patna Meeting: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और फरक्का जल संधि को लेकर जारी चर्चाओं के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 18 सितंबर को पटना में अपने सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की अहम बैठक बुलाई है.