Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

18 फरवरी 1946, बंबई के समुद्री किनारों से उठी एक चिंगारी ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी. Royal Indian Navy के भारतीय नाविकों ने HMIS Talwar से विद्रोह की शुरुआत की, जो देखते ही देखते देशव्यापी आंदोलन में बदल गया. 80 साल बाद भी 1946 का यह नौसैनिक विद्रोह भारत की स्वतंत्रता की अंतिम निर्णायक दस्तक के रूप में याद किया जाता है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मायापुर ISKCON पहुंचे. उन्‍होंने भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर की 152वीं जयंती पर संबोधन दिया. दुनिया भर में सनातन धर्म की महानता को दर्शाने के लिए ISKCON की उन्‍होंने खूब तारीफ की.

FedEx और Adani Airports ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 3 लाख स्क्वायर फुट का ऑटोमेटेड कार्गो हब स्थापित किया. 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से यह हब भारत को वैश्विक ट्रेड नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा...

बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून को लेकर सियासी बवाल मचा. विधायक ने तेजस्वी यादव पर बयान देकर विवाद को और गरमा दिया.

तमिलनाडु की राजनीति 2026 विधानसभा चुनाव से पहले नए मोड़ पर खड़ी है. एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और उसकी सहयोगी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे और सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर तनाव खुलकर सामने आ गया है.

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला भारत पहुंच गए हैं. वे यहां AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे, पीएम मोदी संग उनकी 21 फरवरी को बैठक होगी. उनके 14 मंत्री और 260 कंपनियां साथ में हैं.

PM नरेंद्र मोदी ने AI Impact Summit 2026 के दौरान फिनलैंड के PM पेटेरी ओर्पो से द्विपक्षीय वार्ता की. दोनों देशों ने ट्रेड दोगुना करने, 6G, AI और क्लीन एनर्जी में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया..

नई दिल्ली में पीएम मोदी और राष्ट्रपति सांचेज के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में भारत-स्पेन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया. वर्ष 2026 को संस्कृति, पर्यटन और एआई के 'ड्यूल ईयर' के रूप में मनाने की घोषणा के साथ ही डिफेंस और ईयू-भारत एफटीए (FTA) पर भी सार्थक बातचीत हुई.

UGC एक्ट के विरोध में इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने ‘सनातनी संस्कृति पार्टी’ बनाकर यूपी की राजनीति में एंट्री की है. देवरिया महापंचायत में उन्होंने 2027 में काशी से चुनाव लड़ने के संकेत दिए और अब बलरामपुर पहुंचकर सरकार पर सवर्ण असंतोष का मुद्दा उठाया..

द्वारका हिट एंड रन केस में आरोपी के पिता ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि बेटा 7 मार्च को सरेंडर करेगा. परिवार पर दबाव और धमकियों का दावा, वहीं साहिल की मां ने न्याय की मांग दोहराई..


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital