Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

Mumbai Airport News Today: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विदेशी महिला यात्री ने अस्पताल ले जाते समय एयरपोर्ट की एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. मेडिकल टीम की फुर्ती और सूझबूझ से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं.

पटना में STF की बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत कुख्यात सूर्या डॉन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार. 24 से अधिक मामलों में वांछित था.

Kanpur Lamborghini Accident: कानपुर लैम्बोर्गिनी हादसे में आज मोहन नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि हादसे के वक्त गाड़ी वो चला रहा था. उसने कहा कि हादसे के समय शिवम मिश्रा को मिर्गी का दौरा आया था. जिसकी वजह से वो मेरे उपर गिर गया.

Space Investment in India: भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है. अब देश में 400 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप काम कर रहे हैं. इनमें निवेश 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,200 करोड़ रुपये) से ज्यादा हो चुका है.

PM Awas Yojana Baiga Tribals: बैगा आदिवासी परिवार आज भी कच्ची झोंपड़ियों में रहने को मजबूर हैं, जबकि रिकॉर्ड में उन्हें पक्का घर आवंटित दिखाया गया है. अधिकारियों की लापरवाही और सिस्टम की सुस्ती ने पीएम आवास योजना के लाभ को कागज़ों तक सीमित कर दिया है.

Extradosed Bridge Brahmaputra River: असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल तैयार हो गया है. यह 100 साल चलेगा, 6-लेन महासेतु गुवाहाटी को जोड़ेगा. पीएम मोदी इस महीने ही इसका उद्घाटन करेंगे.

2008 की भारत-अमेरिका न्यूक्लियर डील पर 2009 के अमेरिकी दस्तावेज़ ने नई बहस छेड़ दी है. दस्तावेज़ में भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को IAEA safeguards में रखने की प्रतिबद्धता का उल्लेख है. पढ़ें पूरी खबर..

देश में टैरिफ कटौती की चर्चाओं के बीच सीबीआई ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. हरियाणा पुलिस को मर्डर केस में वॉन्टेड अपराधी सोमबीर मोट्टा को अमेरिका से वापस लाया गया है. इंटरपोल के रेड नोटिस और गृह मंत्रालय के तालमेल से यह ऑपरेशन सफल रहा.

मध्य प्रदेश के इंदौर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अवॉर्ड समिट का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 35 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को सम्मानित किया गया.

Rahul Gandhi In Lok Sabha: राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा- सरकार ने देश और डेटा बेच दिया. उनके बयान पर किरन रिजिजू ने सबूत मांगा है. पढ़ें भाषण की बड़ी बातें क्या हैं?


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital