Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

चूरू पुलिस ने हरासर गांव की एक महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. आरोपी हंसराज मेघवाल ने महिला के शव को पत्थरों के साथ कट्टे में बांधकर पानी के कुंड में फेंक दिया था. आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर दिल्ली, गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में फरार चल रहा था.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 67वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई. जानिए क्या है शिवराज सिंह चौहान की वह खासियत जो उन्हें बनाती है किसानों का 'मामा'.

मध्य प्रदेश के शहडोल में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक और परिवार को खत्म कर दिया. पुरानी बस्ती निवासी शंकर लाल गुप्ता ने कर्ज से तंग आकर पत्नी और बेटी को कोल्डड्रिंक में जहर देकर खुद भी जान दे दी. 8 दिनों के इलाज के बाद पत्नी की मौत के साथ ही इस दुखद कांड में अब तक 3 जानें जा चुकी हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नेशनल हाईवे-27 पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. बेनीबाद थाना क्षेत्र के राजा लाइन होटल में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों के लिए एनडीए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं. नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार भी एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं...

Dantewada encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमाक्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम और 5 लाख का इनामी नक्सली राजेश पुनेम मारा गया. मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट कर राज्यसभा जाने का ऐलान किया और कहा कि वे अब नई सरकार को मार्गदर्शन देंगे. वहीं तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि BJP ने नीतीश कुमार को ‘हाइजैक’ कर लिया है..

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दावा किया कि जेडीयू अब नहीं बचेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव में जो जीत हुई है, वह धनतंत्र और मशीनतंत्र की जीत है.

Yavatmal Leopard Rescue: यवतमाल जिले के नेर तहसील के बाणगांव में मंगलवार रात एक तेंदुआ खेत के कुएं में गिर गया. बुधवार सुबह वन विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला और जल्द ही जंगल में छोड़ा जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ट्विटर पर पोस्ट कर राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताई है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और चर्चा शुरू हो गई है कि अगर वे केंद्र में जाते हैं तो उन्हें कौन सा मंत्रालय मिल सकता है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital