Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10 अक्टूबर तक रियाद की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को अरब सागर के ऊपर से ही वापस मोड़ना पड़ा.

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है. पटना में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में INDIA गठबंधन ने मार्च निकाला, जबकि लखनऊ और तेलंगाना में भी प्रदर्शन हुए.

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच महिला ‘पिंक राइडर्स’ की विशेष टीम तैनात की है. बाजार, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों में टीम बॉडी कैमरा के साथ गश्त करेगी.

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदियों ने पश्चाताप और आत्मिक सुधार के लिए तर्पण किया है.

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मिले. पीएम मोदी ने इस मुलाकात पर खुशी जताते हुए भारत के साथ उनके रिश्ते को याद किया. वहीं अकी ने कहा कि वो प्रधानमंत्री से मिलकर काफी भावुक हो गईं.

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी जगह सगाई करने पर प्रेमिका ने युवक से शादी की बात कही लेकिन इनकार के बाद उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों को शामिल करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर जोर दिया. इस विजन के तहत स्कूली पाठ्यक्रम में जल से संबंधित जानकारी शामिल की जाएगी और उच्च शिक्षण संस्थानों में जल प्रबंधन और गवर्नेंस के कोर्स चलाए जाएंगे.

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है.

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी पटाखों से भरे तीन बोरे जब्त किए हैं. सवारियों के सामान के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे बारूद के इस मामले में पुलिस ने चालक और कंडक्टर पर केस दर्ज किया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital