Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Tejashwi Yadav On Raj Bhavan March: राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि गुरुवार को विपक्षी दल राजभवन मार्च कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी कराने और देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है.

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि नाना पाटेकर में वह जबरदस्त जोश, अनोखापन और ऐसी दमदार मौजूदगी थी, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है.

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गोवा स्थित आवास पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. अमित शाह ने उनके निधन को कला और सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अभिनय और सामाजिक कार्यों को याद किया.

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी और सितारों से सजा दिखाई दे रहा है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि Google ने यह डूडल विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2026 को लेकर तैयार किया है. हर साल पूरी दुनिया में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीर साधक को लेकर संदेश देते हुए सुभाषित साझा किया. इस सुभाषित के जरिए बताया गया कि निजी सुख का त्याग कर स्वराज्य की साधना में समर्पित साधक वास्तव में राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं.

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली है. दिल्ली-NCR, UP, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है.

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले थे. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह रांची के एक निजी अस्पताल में पिछले 20 दिनों से भर्ती थीं और उनकी हालत गंभीर होने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था.

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए पार्टी संगठन विस्तार, युवाओं और पासी समाज को साधने की रणनीति पर जोर देने जा रही है.

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों को खुले जंगल में छोड़ा. इसके साथ ही यह मध्यप्रदेश में चीतों का तीसरा आवास बन गया है. इस कदम से बुंदेलखंड में वन्यजीव पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital