चंदौली में पतंग विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
Chandauli kite Dispute: चंदौली के दिग्घी गांव में बच्चों के बीच पतंग लूटने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन लोग घायल हुए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजा.
अमित शाह ने दी लोहड़ी की बधाई, बोले- सभी की सुख-समृद्धि का बने माध्यम
त्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाच औज यानी मंगलवार को लोहड़ी का पर्व धूम-भाम से मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को त्योहार की हार्दिक बधाई दी और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की.
Happy Lohri 2026 Wishes: खुशियों की लोहड़ी पर आज अपनों को भेजें ये खास संदेश और सोशल मीडिया पर लगाएं स्टेटस
देशभर में आज लोहड़ी का त्यौहार पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. पवित्र अग्नि, ढोल की थाप और मूंगफली-रेवड़ी की मिठास के बीच अपनों को बधाई देने के लिए हम लाए हैं 20 से भी ज्यादा चुनिंदा संदेश और स्टेटस, जिन्हें आप सीधे शेयर कर सकते हैं.
Weather Update: उत्तर भारत में ‘हाड़ कंपाने’ वाली ठंड; दिल्ली में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा पारा
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पैदा कर दी है. दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजस्थान के कई हिस्सों में पाला गिरने से फसलें सफेद हो गई हैं. आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक शीत लहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा, सियासी खींचतान के बीच सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डिके शिवकुमार के साथ पहली मीटिंग
Karnataka Politics: कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच सियासी खींचतान लंबे समय से जारी है. नवंबर-दिसंबर में आलाकमान को दखल देना पड़ा था. अब राहुल गांधी के दौरे पर दोनों नेताओं की पहली मीटिंग होगी.
वाराणसी में कोडीन कफ सिरप तस्करी का खुलासा, मास्टरमाइंड का मौसेरा भाई गिरफ्तार
Varanasi Codeine Syrup Smuggling: वाराणसी पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में आदित्य जायसवाल को गिरफ्तार किया. आरोपी शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई है और फर्जी कंपनियों के जरिए प्रतिबंधित दवा की सप्लाई कर रहा था.
निर्मला सीतारमण का ऐतिहासिक ‘नौवां’ बजट, जानें ब्रीफकेस से डिजिटल होने तक का पूरा सफर
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं. यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, और इसी के साथ वह लगातार 9 बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी.
विकसित भारत 2047 की राह में कोयला निभाएगा अहम भूमिका, पीएम मोदी का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोयला विकसित भारत 2047 की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा. उन्होंने बताया कि कोयला क्षेत्र ग्रीन टेक्नोलॉजी के साथ खुद को ढाल रहा है. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने रिकॉर्ड कोयला उत्पादन किया है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हुई है.
मकर संक्रांति पर मिटेंगी कड़वाहटें? तेज प्रताप ने ‘चाचा’ रामकृपाल और अशोक चौधरी को दिया दही-चूड़ा भोज का न्योता
Tej Pratap Dahi Chuda Bhoj: जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को दही चूड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे. जिसको लेकर मंत्री रामकृपाल यादव को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया.
क्या है बेबी अरिहा शाह का मामला, जिसे लेकर पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर से खुद की बात
बेबी अरिहा शाह का मामला एक भारतीय बच्ची से जुड़ा है, जो 2021 से जर्मनी की फोस्टर केयर में है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस संवेदनशील और मानवीय मुद्दे को जर्मन चांसलर के सामने उठाया है. भारत सरकार लगातार जर्मन प्रशासन के संपर्क में है और बच्ची की परवरिश भारतीय सांस्कृतिक माहौल में सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है.







