Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pahalgham Tourism: जम्मू-कश्मीर के ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ बैसारन घाटी जाना अब बहुत आसान, नई सड़क का लोकार्पण

PAHALGHAM BAISARAN ROAD INAUGURATION: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए स्थानीय विधायक अल्ताफ़ अहमद वानी ने सर्किट रोड से खूबसूरत बैसारन घाटी तक बनी नई सड़क का आधिकारिक उद्घाटन किया है.

pahalgham-new-road-to-baisaran-valley-tourism
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rayees Ahmad Magray

PAHALGHAM News: विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में कनेक्टिविटी और टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. पहलगाम विधानसभा क्षेत्र के विधायक अल्ताफ़ अहमद वानी ने सर्किट रोड से खूबसूरत बैसारन घाटी (Baisaran Valley) तक नव-निर्मित सड़क का फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया.

पर्यटकों और स्थानीय निवासियों का सफर होगा सुगम

बैसारन घाटी, जिसे अक्सर इसकी प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे घास के मैदानों के कारण ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है, पहलगाम आने वाले पर्यटकों के लिए हमेशा से एक मुख्य आकर्षण का केंद्र रही है. नई सड़क के बन जाने से इस लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक पहुंच बेहद आसान और सुगम हो जाएगी.

विधायक अल्ताफ़ अहमद वानी ने उद्घाटन के दौरान कहा कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से न केवल दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि दैनिक आवाजाही करने वाले स्थानीय निवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

स्थानीय व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने से इस इलाके में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को सीधी मजबूती मिलने की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट को पहलगाम के ओवरऑल टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़िए: कुदरत का तांडव! बादल फटने से जम्मू-कश्मीर के बदरहामा में आई बाढ़, डरा देंगी ये तस्‍वीरें



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital