देश

Twitter की बड़ी कार्रवाई, भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

Twitter Blocked Pakistan Government: ट्विटर की ओर से बड़ी कार्रवाई हुई है. जिसके तहत पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. ट्विटर पर जारी नोटिस के मुताबिक कानूनी मांग पर पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को बंद कर दिया गया है. ट्विटर के दिशानिर्देशों के अनुसार, वैध कानूनी मांग, जैसे अदालती आदेश या सरकार की मांग पर खातों को ब्लॉक किया जाना चाहिए.

दूसरे देशों में अकाउंट एक्टिव

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट अमेरिका, कनाडा आदि देशों में एक्टिव है. अभी तक इस मामले पर भारत या पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Opinion Polls: कर्नाटक में लग सकता है बीजेपी को झटका, कांग्रेस को मिल सकती हैं इतनी सीटें, जानें ओपिनियन पोल में सीएम की पहली पसंद कौन

पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में सस्पेंड

पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट खोलने पर वहां लिखा है, ‘भारत में एक कानूनी मांग के जवाब में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया है. तीसरी बार हुई कार्रवाई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह तीसरी बार है जब पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट को भारत में देखे जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इससे पहले जुलाई 2022 में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया था, हालांकि बाद में यह फिर से सामने आया.

ये भी पढ़ें- Hate Speech: हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान SC ने किया पं. नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र, कहा- जिस दिन राजनीति और धर्म

ट्विटर इंडिया ने तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तानी दूतावासों को ब्लॉक किया

पिछले साल जून में ट्विटर इंडिया ने भारत में संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तानी दूतावासों को ब्लॉक कर दिया था. इसके साथ ही भारत ने भारत विरोधी फर्जी सूचनाएं फैलाने के आरोप में पाकिस्तान से संचालित होने वाले कई यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया.

Dimple Yadav

Recent Posts

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

12 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

17 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

27 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

32 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

46 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

49 minutes ago