Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले स्थित JK सीमेंट प्लांट में आज 30 जनवरी गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. आपको बता दें कि निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, तभी अचानक सेंटरिंग गिर गई. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.
राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया. फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा कारणों से एंट्री पूरी तरह से रोक दी गई है. पुलिस और बचाव दल मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के कारण प्लांट में कामकाजी माहौल पर भी असर पड़ा है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: ‘यमुना में जहर’ वाला बयान देकर बुरे फंस गए Arvind Kejriwal ! EC ने सबूत के साथ जवाब देने को कहा
स्थानीय प्रशासन का बयान
स्थानीय पुलिस का कहना है कि राहत कार्य में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, जेके सीमेंट फैक्ट्री पन्ना के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा में स्थित है. जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे. अचानक प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से का स्लैब गिर गया जिससे इस हादसे में कई मजदूर स्लैब के नीचे दब गए. हालांकि यह हादसा कैसे हुआ इस बात की आधिकारिक तौर पर प्लांट के अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. फिलहाल स्लैब गिरने को ही हादसे की वजह बताया जा रहा है. फिलहाल मौके पर राहत कार्य तेजी से चल रहा है और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है. फिलहाल संयंत्र के अंदर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


