विशाल सिंह, गोंडा
Shahrukh Khan Controversy: नंदिनी निकेतन में चल रहे आठ दिवसीय राष्ट्रकथा कार्यक्रम में मंगलवार को अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस दास पहुंचे. उन्होंने कथा आयोजक और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को आशीर्वाद दिया. इसके बाद उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बयान दिए.
शाहरुख खान विवाद पर क्या कहा?
परमहंस दास ने बांग्लादेशी खिलाड़ी और अभिनेता शाहरुख खान को लेकर चल रहे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,
“बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने अपनी किताब Pakistan and Partition of India में साफ लिखा है कि मुसलमान कभी पूरी तरह राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता. वो हमेशा अपने धर्म के लोगों से ही भाईचारा रखेगा. आप उसके लिए चाहे जितना कर लें लेकिन अगर वह सेकुलर देश में रह रहा है तो उसका झुकाव और प्रेम सिर्फ मुस्लिम समाज के लिए ही होगा.”
परमहंस दास की सरकार से मांग
दावा किया कि शाहरुख भारत से पैसा कमाकर पाकिस्तान और बांग्लादेश में आतंकियों को फंडिंग करता है. परमहंस ने उसे ‘जासूस’ और ‘राष्ट्रद्रोही’ करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि जो देश से तनाव के बीच भाईचारा दिखाते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए.
राजनीति में उतरने का ऐलान
महंत ने साफ कहा कि अब साधु-संतों की मजबूरी हो गई है कि उन्हें राजनीति में आना पड़ेगा. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अपनी पार्टी बताते हुए कहा कि उनका जीना-मरना बीजेपी के साथ ही है. परमहंस दास ने 2029 के चुनाव में खुद के उतरने का ऐलान भी किया.
बाबरी मस्जिद पर क्या बोल गए परमहंस दास?
बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर परमहंस दास ने कहा कि अगर कोई इसे बनाने की कोशिश करेगा तो उसकी कब्र जरूर बनेगी लेकिन बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी.
JNU विवाद पर सख्त रुख
जेएनयू (JNU) में हाल ही में हुए नारेबाजी पर भी परमहंस दास ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करना राष्ट्रविरोधी गतिविधि है. जुलूस में शामिल सभी लोगों पर चाहे वे छात्र ही क्यों न हों, NSA लगना चाहिए.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में ‘पत्थरबाजी’: BNS धाराओं में नपेंगे 10 आरोपी, तुर्कमान गेट मस्जिद के पास फोर्स तैनात
हिंदू राष्ट्र पर जोर
महंत ने हिंदू राष्ट्र की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बना तो हिंदू सुरक्षित नहीं रह पाएंगे. उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हिंदुओं पर अत्याचार हुआ और यही स्थिति भारत में भी हो सकती है. परमहंस दास ने कहा कि भारतीय संस्कृति, बहन-बेटियों की इज्जत और परंपराओं को बचाने के लिए हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

