Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

परिक्रमा स्कूल ऑफ म्यूजिक के बाल कलाकारों का धमाल, ‘The Piano Man’ में ताजा कीं 80, 90 और 2000 के दशक की यादें

Parikrama School Of Music: दिल्ली के साकेत स्थित The Piano Man Eldeco Centre में सोमवार की शाम संगीत प्रेमियों के लिए बेहद खास रही. वेस्टर्न म्यूजिक की सुरीली और जोशीली धुनों से पूरा माहौल गूंज उठा. परिक्रमा स्कूल ऑफ म्यूजिक के उभरते बाल कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को 80, 90 और 2000 के दशक के सुपरहिट गानों की याद दिला दी.

Parikrama School Of Music

Parikrama School Of Music

Parikrama School Of Music: दिल्ली के साकेत स्थित The Piano Man Eldeco Centre में सोमवार की शाम संगीत प्रेमियों के लिए बेहद खास रही. वेस्टर्न म्यूजिक की सुरीली और जोशीली धुनों से पूरा माहौल गूंज उठा. परिक्रमा स्कूल ऑफ म्यूजिक के उभरते बाल कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को 80, 90 और 2000 के दशक के सुपरहिट गानों की याद दिला दी.

कार्यक्रम की शुरुआत से ही हॉल में उत्साह का माहौल देखने को मिला. पॉप, रॉक, रोमांटिक और मेलोडी जैसे अलग-अलग जॉनर के गानों ने लोगों को बांधे रखा. सबसे ज्यादा जोश उस वक्त देखने को मिला जब किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्शन का मशहूर गाना “Beat It” मंच पर गूंजा. लिटिल रॉक स्टार साध्यांत ने अपने दमदार अंदाज में इस गाने को पेश किया. उनकी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

Parikrama School Of Music

गायकी ही नहीं गिटार से भी खींचा ध्यान

साध्यांत ने सिर्फ गायकी ही नहीं, बल्कि अपने गिटार टैलेंट से भी सबका ध्यान खींचा. उन्होंने अमेरिकी रॉक बैंड Green Day के लोकप्रिय गाने “Boulevard of Broken Dreams” पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

वान्या और अन्य बच्चों ने गाये कई हॉलीवुड गाने

कार्यक्रम में वान्या और अन्य बच्चों ने भी 80, 90 और 2000 के दशक के कई हॉलीवुड गानों को अपनी आवाज दी. उनकी परफॉर्मेंस में आत्मविश्वास और संगीत के प्रति जुनून साफ नजर आया. “One Last Breath” की प्रस्तुति ने माहौल को भावुक बना दिया और दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.

ये भी पढ़ें- ‘दिल्ली बस हरी झंडी दे, बंगाल में खत्म कर देंगे TMC..’, 100 पार्षदों के इस्तीफे के बाद BJP नेता के इस ऐलान ने मचाई खलबली

पूरे कार्यक्रम के दौरान यह साफ दिखाई दिया कि परिक्रमा स्कूल ऑफ म्यूजिक के छात्र न सिर्फ संगीत में प्रशिक्षित हैं, बल्कि मंच पर अपनी प्रस्तुति से लोगों को जोड़ना भी जानते हैं. नन्हें कलाकारों की प्रतिभा ने हर किसी को प्रभावित किया. कार्यक्रम के अंत तक दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान और तालियों की गूंज बनी रही.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital