Bharat Express DD Free Dish

‘परीक्षा पे चर्चा’ में PM मोदी ने छात्रों को दिए टाइम मैनेजमेंट के टिप्स, प्रधानमंत्री से बात कर गदगद हुए स्टूडेंट्स

Pariksha Pe Charcha PM Modi student advice: ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पीएम मोदी ने पढ़ाई, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास पर छात्रों से खुलकर संवाद किया. उन्होंने कहा कि शिक्षक पढ़ाने की गति साझा करें और छात्र अपना सीखने का पैटर्न खुद तय करें.

Pariksha Pe Charcha PM Modi student advice: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के छात्रों से खुलकर बात की और पढ़ाई के साथ जीवन जीने का एकदम व्यावहारिक मंत्र दिया. ‘जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी ने पीएम से सवाल किया कि कई बार शिक्षकों की पढ़ाने की गति से तालमेल नहीं बिठा पाते, उसे कैसे मैच करें?. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को भी छात्रों की सीखने की गति के अनुरूप पढ़ाने की स्पीड रखनी चाहिए. ‘लेजेन प्लान पहले से साझा करें ताकि बच्चे पहले से पढ़कर कक्षा में आएं’.

टाइम मैनेजमेंट पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी ने कहा कि समय का सही प्रबंधन सबसे बड़ा मंत्र है ‘जिसने समय का प्रबंधन कर लिया, वह जीवन में कभी असफल नहीं होता ‘समय अनुशासन सिखाता है और अनुशासन के साथ जिया गया जीवन ही सफलता की सच्ची पहचान है ‘उन्होंने कहा कि जब तक असंभव को करने का प्रयास नहीं किया जाएगा, तब तक असाधारण उपलब्धियां संभव नहीं हैं

प्रधानमंत्री ने छात्रों को समझाया कि मन को जोतना और जोड़ना बहुत जरूरी है. ‘मन को जोतने का मतलब है विषय की तमाम जानकारियां जुटाना ‘जोड़ने का मतलब है एकाग्रता बनाए रखना. ‘इससे समझ मजबूत होगी और आप एक कदम आगे चलेंगे.

शिक्षकों और छात्रों के पैटर्न पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सुबह बेहतर पढ़ते हैं, कुछ रात में ‘अपना पैटर्न बनाओ और उस पर भरोसा रखो ‘सलाह सुनो, लेकिन फायदा हो तभी अपनाओ. ‘उन्होंने खुद का उदाहरण दिया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ का पैटर्न शुरू में अलग था, धीरे-धीरे बदलाव आए लेकिन मूल तरीका नहीं छोड़ा.

यह भी पढ़ें:  ‘अभी बाकी हैं 25 साल …’, अपने 75वें जन्मदिन पर मिली बधाई के जवाब में क्या बोले थे पीएम मोदी?

कब होगा अगला प्रसारण?

अगला प्रसारण 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे होगा ‘पीएम मोदी विभिन्न अंचलों के छात्रों से संवाद करेंगे ‘प्रदेश के सभी स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. कुल मिलाकर पीएम मोदी का यह संवाद छात्रों को समय प्रबंधन और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा सबक देता है. उन्होंने बताया कि ‘अपना पैटर्न बनाओ, सलाह सुनो, लेकिन फैसला अपना लो ‘यह मंत्र न सिर्फ परीक्षा के लिए बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में काम आएगा.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read