Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parliament Monsoon Session: सदन की कार्यवाही का आज तीसरा दिन, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार, बीजेपी ने भी कसी कमर

संसद के मानसून का आज (24 जुलाई) तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी, लेकिन आज सदन में हंगामे के काफी आसार हैं.

parliament Session

संसद. (फाइल फोटो)

संसद के मानसून का आज (24 जुलाई) तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी, लेकिन आज सदन में हंगामे के काफी आसार हैं. विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है. वहीं बीजेपी भी कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार वाले राज्यों में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार को लेकर सवाल पूछेगी.

सदन में हंगामे के आसार

गौरतलब है कि इससे पहले दो दिन चली सदन की कार्यवाही में भी जमकर हंगामा हुआ था. विपक्ष ने बहस कराने का प्रस्ताव रखते हुए पीएम मोदी से चर्चा शुरू कराए जाने की मांग की थी. मणिपुर में महिलाओं को नग्न करके परेड कराने और उनका शारीरिक शोषण किए जाने को लेकर विपक्ष पूरी तरह से लामबंद हो चुका है. मणिपुर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के अंदर आक्रोश फैला हुआ है. विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री सदन में जवाब नहीं देते हैं तब तक सदन में कोई भी अन्य बहस या काम नहीं होना चाहिए.

मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी सदन में दें जवाब

दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि विपक्ष जिन मुद्दों पर बहस करना चाहता है, उसपर चर्चा के लिए सरकार तैयार है, लेकिन सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने देना चाहिए. सरकार गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के साथ ही मणिपुर मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा कराने के लिए भी सहमति दी है, लेकिन विपक्ष का कहना है कि मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी सदन में जवाब दें.

यह भी पढ़ें- Jyoti Maurya : ज्योति मौर्य की तरह ही बिहार की ज्योति ने की ‘बेवफाई’! पति बोला- मुझे बचाओ, वो प्रेमी के साथ…

बीजेपी भी विपक्ष को घेरने के लिए तैयार

बीजेपी भी विपक्ष को घेरने के लिए तैयार है. राजस्थान और पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर बीजेपी कांग्रेस और टीएमसी को घेरेगी. इसके अलावा बीजेपी बिहार, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुई घटनाओं को लेकर भी सवाल जवाब की रणनीति बनाई है. ऐसे में माना जा रहा है कि सदन में आज जमकर शोर-शराबा होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital