Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संसद में ‘स्मोक अटैक’ के पीछे क्या था मकसद? दिल्ली पुलिस ने अदालत में किया खुलासा!

जब दिल्ली पुलिस ललित को लेकर अदालत पहुंची तो वहां उसके लिए एक वकील नियुक्त किया गया. बतौर वकील उमाकांत कटारिया इसके लिए नियुक्त हुए.

ललित झा

ललित झा

Parliament Security Breach: लोकसभा में अफरा-तफरी मचाने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. संसद में ‘स्मोक अटैक’ के कथित मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार को खुद ही सरेंडर कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ललित को लेकर अदालत पहुंची. पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी ललित झा को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. इससे पहले अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर भेज दिया गया था.

जब दिल्ली पुलिस ललित को लेकर अदालत पहुंची तो वहां उसके लिए एक वकील नियुक्त किया गया. बतौर वकील उमाकांत कटारिया इसके लिए नियुक्त हुए. उन्हें अन्य आरोपियों का भी वकील बनाया गया है.

कोर्ट में क्या बोली पुलिस?

पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. दिल्ली पुलिस ने कहा कि ललित झा, ‘स्मोक अटैक’ का मास्टरमाइंड है इसलिए इसकी कस्टडी चाहिए कि पता करना है कि इस साजिश के पीछे और कितने लोग है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि सबूतों को इकट्ठा करने के लिए कई राज्य जाना है. साजिश में इस्तेमाल हुए मोबाइल रिकवर करने हैं. दिल्ली पुलिस के वकील ने अदालत में कहा कि ललित झा को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया, उसके बाद विस्तृत पूछताछ की गई.

यह भी पढ़ें: Patna Court Shootout: पटना के दानापुर कोर्ट में शूटआउट, पेशी पर लाए गए अपराधी को मारी गोली

ललित झा है मास्टरमाइंड

दिल्ली पुलिस ने कहा कि ललित ने खुलासा किया है कि वो कैसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि ललित झा ने इस साजिश के पीछे का मकसद बताया है, उसे वो इस कोर्ट में पढ़ना नहीं चाहते हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम ललित के दावे के पीछे की सच्चाई पता करना चाहते हैं. सभी आरोपी एक दूसरे के संपर्क में कैसे आए इसे पता करना है.

पटियाला हाउस कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने ललित झा की 15 दिन की हिरासत की मांग की. लेकिन अदालत ने दिल्ली पुलिस को झा की 7 दिनों की कस्टडी दी है. अब ललित झा से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी पूछताछ करेंगे. गुरुवार को ललित झा के गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस के सामने कई सवाल हैं. वो जानना चाहती है कि ललित झा कैसे इस मामले का मास्टरमाइंड बना? सभी आरोपी एक दूसरे के करीब कैसे आए? कब से प्लान बना रहे थे?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest