सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
विपक्षी सांसदों ने संसद में हुई घटना पर चिंता जताई.
Parliament Security Breach News: भारतीय संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर आज सदन में उस वक्त अफरा—तफरी मच गई, जब वहां विजिटर्स गैलरी से 2 लड़के अचानक लोकसभा में कूद गए. उन लड़कों ने वहां बैठे सांसदों के बीच विषैला स्प्रे किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैल गया. हालांकि, कई सांसदों ने फौरन उन लड़कों को पकड़ लिया और फिर वहीं पीट दिए.
इस घटना में सभी सांसद सुरक्षित हैं और सदन में पकड़े गए दोनों लड़कों को बहरहाल सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया है. हालांकि, इस घटना से संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन पर सत्तापक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के कई सांसदों के बयान आए हैं.
यह भी पढ़िए: संसद की कार्यवाही अब अंदर से नहीं देख पाएंगे आमजन, सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद विजिटर पास पर अगले आदेश तक रोक
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, ”आज लोकसभा में जो हुआ वो सुरक्षा में बड़ी सेंध है. जो उन लड़कों ने किया..यह कलर स्प्रे था और कल कोई केमिकल भी हो सकता है. सवाल यह है कि वे दोनों कैसे अंदर आए और नीचे कूद गए, यह सांसदों की सुरक्षा में बड़ी चूक है.”
कांग्रेसी राज्यसभा सांसद ने आगे कहा- “यह सुरक्षा से जुड़ा एक बहुत ही गंभीर मामला है. इस संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन उन्हें सदन को विश्वास में लेना चाहिए और विवरण साझा करना चाहिए. हमने सदन में यही मांग की है…”
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “आज संसद में सुरक्षा उल्लंघन के उपरांत लोकसभा स्पीकर ने शाम 4 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक के दौरान सुरक्षा मुद्दों को उठाया गया. हमने स्पीकर के सामने कई अन्य मुद्दे भी उठाए…आज हुई सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर भी चर्चा हुई… पिछले कई दिनों से ये चर्चा चल रही है कि कुछ आतंकी संगठन 13 दिसंबर को संसद पर हमला कर सकते हैं, सरकार को इसकी जानकारी थी. फिर भी इस तरह की चूक क्यों हुई?… हमने स्पीकर से अनुरोध किया कि इस घटना की विस्तृत जांच होनी चाहिए.”
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “उन सांसदों को बुलाएं जिन्होंने उन्हें पकड़ा और जो प्रत्यक्षदर्शी हैं… सरकार इस चूक और अपनी इस घोर लापरवाही को छुपाने की कोशिश कर रही है…उन्हें भाजपा सांसद से सवाल करना चाहिए कि वे किसके पास पर आए थे. वे प्रथम कड़ी हैं और सरकार उसी पर काम नहीं कर रही है.”
यह भी पढ़िए: कौन हैं संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन लोकसभा में घुसे दो युवक? जानिए किस सांसद के पास पर हुए अंदर दाखिल
संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “एक चिंतित सांसद के रूप में मैंने 22 सितंबर को यह मुद्दा उठाया था, जब राज्यसभा चेंबर के दर्शक दीर्घा में भीड़ आ रही थी और वहां राजनीतिक नारेबाजी हुई थी. मैंने कहा था कि यह जांच किया जाना चाहिए किस सांसद के कार्ड पर इतने लोग आ रहे हैं… अगर विपक्ष का नेता आपसे कुछ कह रहा है, चिंता और सुरक्षा कारणों से कह रहा है, देश की सुरक्षा और सदन की सुरक्षा के लिए कह रहा है तो आपको उसे गंभीरता से लेना चाहिए.”
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…