Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

काशी तमिल संगमम 2.0 का नमो घाट पर उद्घाटन, CM योगी बोले- यह PM मोदी के विजन का परिणाम, इससे हुआ दक्षिण भारत का उत्तर भारत से अद्भुत संगम

PM Modi CM Yogi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन किया. वहीं पर सीएम योगी ने गुलाबी मीनाकारी से बने स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया.

PM Modi CM Yogi

नमो घाट पर सीएम योगी ने स्मृति चिह्न देकर पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके बाद संबोधन दिया.

Kashi Tamil sangamam 2023: महादेव की नगरी काशी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने वाराणसी में कहा— “काशी-तमिल संगमम का ये आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है. इससे दक्षिण भारत का उत्तर भारत से अद्भुत संगम हो रहा है..इस आयोजन की परिकल्पना से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की चेतना को जागृत करते हुए पीएम मोदी ने जिस बड़े अभियान को आगे बढ़ाया है, हम सब इनके प्रति आभारी हैं.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छोटा कटिंग मेमोरियल में एक संकल्प भी लिया. उन्होंने वाराणसी के गुलाबी मीनाकारी से बने स्मृति चिह्न को देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. यहां काशी के विद्वानों ने वेद मंत्र का पाठ किया. इसके बाद तमिल के सुप्रसिद्ध गायक श्रीराम ने प्रस्तुति दी.

स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

अब कल यानी कि 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. वह इसका लोकार्पण करके लोगों से संवाद करेंगे. उस मर्तबा काशी में 25000 कुंडी स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ होगा. जिसमें मंदिर से जुड़े तीन लाख श्रद्धालु शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बंगाल, असम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के अलावा इटली, जर्मनी, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया अमेरिका देशों से शामिल होंगे.

PM Modi

यह भी पढ़िए: PM मोदी के भाषण में पहली बार AI का इस्तेमाल, काशी तमिल संगमम् में बोले- तमिलनाडु से काशी आना..मतलब महादेव के दूसरे घर आना

7 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे पीएम

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कल काशी में 19 हजार 155 करोड़ रुपए की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 12578.91 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण, जबकि 6575.61 करोड़ के 14 प्रोजेक्ट का शुभारंभ शामिल है. आज पीएम ने कहा कि देश 2047 में विकसित भारत बन जाएगा. जब भारत विकसित हो जाएगा, तब हम हर मुसीबत से मुक्त हो जाएंगे.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital