Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parliament Special Session: लोकसभा की कार्यवाही 20 सितंबर तक के लिए स्थगित

संसद के विशेष सत्र का आज (19 सितंबर) को दूसरा दिन है. भारतीय राजनीति के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है.

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद के विशेष सत्र का आज (19 सितंबर) को दूसरा दिन है. भारतीय राजनीति के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. पुराने संसद भवन से सारा कामकाज नए संसद भवन में ट्रांसफर होने जा रहा है. नए संसद भवन से विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होगी. जिसमें माना जा रहा है कि मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल को पेश करेगी. महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.

पुरानी संसद में होगा फोटो सेशन

पुरानी संसद में सुबह 9.30 बजे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का फोटो सेशन होगा. ग्रॅुप में तीन अलग-अलग फोटो ली जाएंगी. 11 बजे पीएम मोदी संसद के सेंट्रल हॉल में पहुंचेंगे. यहां से पीएम मोदी संविधान की कॉपी लेकर नए संसद भवन तक पैदल जाएंगे. उसके बाद डेढ़ बजे नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू होगी.

संसद में विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल को पास कराया जाएगा. बता दें कि पिछले करीब 27 सालों से महिला आरक्षण बिल लंबित था, जो अब संसद के पटल पर आएगा. आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 15% से कम है, जबकि राज्य विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व 10% से भी कम है. इस मुद्दे पर आखिरी बार कदम 2010 में उठाया गया था, जब राज्यसभा ने हंगामे के बीच बिल पास कर दिया था और मार्शलों ने कुछ सांसदों को बाहर कर दिया था, जिन्होंने महिलाओं को 33% आरक्षण का विरोध किया था. हालांकि यह विधेयक रद्द हो गया, क्योंकि लोकसभा से पारित नहीं हो सका था. जानिए पल-पल की अपडेट



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital