देश

Mallikarjun Kharge: ‘कुत्ता’ और ‘चूहे’ से लेकर ‘रावण जैसे 100 मुख’ तक… इन विवादित बयानों ने खड़गे की बढ़ाई हैं मुश्किलें

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुत्ते वाले विवादित बयान को लेकर संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी की ओर से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की बयान की निंदा की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे 10 बार से सांसद हैं, इतने सालों का राजनीतिक अनुभव रखने वाले खड़गे (Mallikarjun Kharge) से इस तरह की अभद्र भाषा की उम्मीद नहीं थी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने सोमवार को बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि आजादी की लड़ाई में कई कांग्रेस नेताओं ने अपनी जान दी, लेकिन बीजेपी वालों के घर से आजादी की लड़ाई में एक कुत्ता भी नहीं मरा. उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी. इस दौरान खड़गे ने सरकार पर कई सवाल भी उठाए.

शेर की तरह बात करते हैं, लेकिन चलना चूहे जैसा है- खड़गे

खड़गे ने देश की सीमा पर जवानों के शहीद होने के मुद्दे पर कहा कि सरहद पर हमारे 20 जवान शहीद हो गए और मोदी जी 18 बार चीन के शी जिनपिंग से मिल चुके हैं. आप मिलते रहे हैं, लेकिन हम कहें चर्चा के लिए तो चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदन में एक पेज की स्टेटमेंट देकर चले गए. इस दौरान खड़गे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बाहर तो शेर की तरह बात करते हैं, लेकिन चलना चूहे जैसा है.

ये भी पढ़ें : Tawang Clash: तवांग झड़प पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट, खड़गे बोले- चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है, कब करेंगे हम चर्चा?

क्या आपके रावण की तरह 100 मुख हैं ?- खड़गे

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए रावण तक का जिक्र कर दिया था. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी हर वक्त अपनी बात करते हैं. हर मुद्दे पर कहते हैं कि मोदी की सूरत को देखकर वोट दें. मल्लिकार्जुन ने सवाल करते हुए कहा था कि ‘तुम्हारी सूरत कितनी बार देखें. पार्षद चुनाव में तुम्हारी सूरत देखें, विधानसभा चुनाव में भी तुम्हारी सूरत देखें, लोकसभा चुनाव में भी तुम्हारी सूरत देखें. हर जगह आपका ही चेहरा देखें, कितने चेहरे हैं आपके, क्या आपके रावण की तरह 100 मुख हैं ?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

52 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago