देश

“गोरों को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती”, अडानी के समर्थन में उतरे वीरेंद्र सहवाग, बोले- भारतीय बाजार साजिश का शिकार

Virender Sehwag on Hindenburg: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाये जाने के बाद देश में भूचाल आ गया है. अडानी ग्रुप के शेयर एक साथ धड़ाधड़ नीचे गिरने लगे हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद ही गौतम अडानी दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर से गिरकर 20 पायदान से नीचे आ गए हैं. गौतम अडानी मामले को लेकर लोगों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है. वहीं पूर्व भारतीय धाकड़ बल्लेबाज और ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस अपनी राय दी है. उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए बिना नाम हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर निशाना साधा है.

वहीं दूसरी तरफ अडानी पर लगे आरोपों को लेकर विपक्ष भी सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है. विपक्ष सरकार पर लगातार इस मामले को लेकर निशाना साधने में लगा हुआ है.

‘गोरों को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती’

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बिना हिंडनबर्ग के नाम लिए अपने ट्वीट में लिखा कि गोरों को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती. यही नहीं, पूरे मामले को उन्होंने प्लांड कॉन्सपिरेसी बताया है. इंडियन मार्केट का इस तरह से गिरना बड़ी चतुराई से प्लांड कॉन्सपिरेसी लगती है. उन्होंने आगे लिखा- कोशिश कितनी भी कर लें, लेकिन हमेशा की तरह भारत और मजबूत ही होकर उभरेगा.

वायरल हुआ सहवाग का ट्वीट

सहवाग का यह ट्वीट कुछ देर में वायरल होने लगा, फैंस की तरफ से इस पर तुरंत अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगी. कुछ लोगों की तरफ से वीरेंद्र सहवाग को समर्थन मिला तो कुछ ने इसका विराध किया.

यह भी पढ़ें-   “लोगों को शायद पता नहीं, मेरी बड़ी बेटी का नाम शाहरुख खान ने रखा है”, बायकॉट गैंग को लेकर सवाल पर बोलीं स्मृति ईरानी

देश में गरमाया हुआ है अडानी का मामला

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी ग्रुप का नेटवर्थ भी बहुत तेजी से गिरा है. वह एक 20 हजार करोड़ का FPO ला रहे थे, लेकिन इस विवाद के बाद उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा है. देश में इसको लेकर विपक्ष की तरफ से लगातार विरोध किया जा रहा है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago