Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हथकड़ी लगाए मुजरिम की ठेके से शराब खरीदती तस्वीर वायरल, पीछे खड़े पुलिसकर्मी को देख उठे सवाल

Viral Photo: यूपी के हमीरपुर जिले से हैरान करने वाली इस तस्वीर को देखने के बाद हमीरपुर एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है.

hamirpur liquer shop viral photo

वायरल तस्वीर

Viral Photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक मुजरिम के हाथ में हथकड़ी लगी है और वह अग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीद रहा है. वहीं मुजरिम के हाथों में लगी हथकड़ी की रस्सी का दूसरा छोर पकड़े पुलिस वाला भी वहीं खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. यूपी के हमीरपुर जिले से हैरान करने वाली इस तस्वीर को देखने के बाद हमीरपुर एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है.

दारू, मुजरिम और कैमरा

मिली जानकारी के अनुसार मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाने का है. जहां थाने से दो पुलिसकर्मी सीआरपीसी 151 के मामले के मुजरिम को अदालत में पेशी के लिए ले जा रहे थे. शहर में पहुंचते ही मुजरिम अंग्रेजी शराब की दुकान पर जाकर शराब खरीदने लगा. वहीं उसे लेकर आए पुलिसकर्मियों में से एक मुजरिम के साथ ही खड़ा हुआ था और ऐसा लग रहा था जैसे इसमें उसकी भी रजामंदी हो. मुजरिम और पुलिस को ऐसा करते देख किसी ने इस नजारे की तस्वीर खींच ली और उसे वायरल कर दिया. इसके बाद तो पुलिस विभाग की सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब फजीहत कर डाली और एसपी तक जब बात पहुंची तो उन्होंन जांच के आदेश दे दिए.

इसे भी पढें: Karnataka Election: कर्नाटक में प्रवर्तन एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, 305 करोड़ रुपये जब्त

लापरवाही में शामिल लोगों के खिलाफ होगा कार्रवाई

हथकड़ी लगे मुजरिम की वायरल तस्वीर के मामले में जांच के आदेश जारी करने के बाद एसपी का कहना है कि जांच में जिस व्यक्ति की लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर जनपद हमीरपुर का एक फोटो वायरल हो रहा है. जिसमें मुजरिम को अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहा एक पीआरडी जवान उसे शराब दिलवाता हुआ दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उस पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं जांच के बाद इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital